विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीतापुर में झाड़-फूंक के बहाने किशोरी से दरिंदगी, मां को घर के बाहर बैठा कर बाग में ले जाकर किया दुष्कर्म

Published: Tue, 13 Oct 2026 05:50 PM (IST)

सीतापुर के बिसवां कस्बे में झाड़-फूंक के नाम पर एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

संवाद सूत्र, बिसवां (सीतापुर)। बेटी पर भूत-परेत की आशंका से ग्रसित मां सोमवार रात अपनी बेटी को झाड़-फूंक से ठीक करवाने गई थी। महिला को घर के बाहर बिठा दिया और बेटी को अंदर लेकर चले गए जहां पूजा-पाठ का ढोंग किया। इसके बाद पड़ोस की बाग में ले जाकर किशोरी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

एक गांव की किशोरी काफी दिन से मानसिक रूप से परेशान है। उनकी मां इलाज को दर-दर भटक रही है। इसी दौरान उन्हें कस्बा के राजाडीह मुहल्ले का सलमान मिला और झाड़-फूंक से किशोरी को ठीक करने का भरोसा दिया।

बताया-उसका एक साथी झाड़-फूंक में माहिर है। सोमवार को उसे बुला लेंगे। रात में आना तो झाड़-फूंक की जाएगी। बेटी को लेकर वह सलमान के घर पहुंचीं। यहां सदरपुर के शिवरूख गांव का साजन उर्फ इरफान भी था। दोनों ने महिला को बताया कि अंदर सिर्फ बेटी ही जा सकती है। इसके बाद सलमान और साजन किशोरी को लेकर कमरे में चले गए। कुछ देर बाद दोनों किशोरी के साथ बाहर निकले और मां को एक कागज पकड़ा दिया।

कहा, कागज को देखते रहो हम लोगों की तरफ मत देखना। किशोरी को लेकर आरोपित पड़ोस की बाग में गए और बारी-बारी से उससे दुष्कर्म किया। काफी देर तक बेटी के न आने पर मां बाग की तरफ बढ़ी तो चीख की आवाज सुनाई दी। मां ने शोर मचाया तो आरोपित किशोरी को छोड़कर भाग गए।

‘झाड़-फूंक छोड़ें सही से इलाज कराएं’
मनोरोग चिकित्सक डा. प्रांशू अग्रवाल ने बताया कि भूत-प्रेत जैसा कुछ नहीं होता। दरअसल, भूत-प्रेत दिखाई देना मानसिक बीमारी (सिजोफ्रेनिया) का पहला चरण होता है। इसे आसानी से ठीक किया जा सकता है। इस तरह की दिक्कत होने पर मनोचिकित्सक से संपर्क करें। करीब एक पखवाड़ा या फिर इससे कुछ दिन अधिक नियमित इलाज से यह बीमारी ठीक हो जाती है। सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा लिखा गया है। एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे की तलाश की जा रही है।- राम राघव सिंह, कोतवाल, बिसवां।

यह भी पढ़ें- गोमती किनारे उगने वाले मूंज से बदली सीतापुर की महिलाओं की किस्मत, घर बैठे कमा रहीं लाखों; विदेशों तक पहुंचे उत्पाद