सीतापुर में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, मां-बेटे की जिंदा जलकर मौत
सीतापुर के गोपालपुर गांव में शॉर्ट सर्किट से एक घर में भीषण आग लग गई, जिसमें 11 वर्षीय बेटे कृष्णा और 40 वर्षीय मां गौरी की मौत हो गई।
HighLights
गोपालपुर गांव में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग।
मां और 11 वर्षीय बेटे की आग में जलकर मौत।
घर में पेट्रोल होने से आग ने लिया विकराल रूप।
संवाद सूत्र, सीतापुर। गोपालपुर गांव में रविवार को एक घर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। घटना सुबह करीब छह बजे हुई, जब परिवार के सदस्य अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। आग तेजी से फैल गई कि घर में मौजूद मां-बेटी व बेटा झुलस गया। घर में आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। इसके साथ एंबुलेंस को भी सूना दी गई।
आरोप है कि समय से न पहुंचने से बेटे की घर पर ही मौत हो गई। जबकि मां की लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। बेटी की हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पेट्रोल घर में बेचने के लिए केन में रखा हुआ था, इस कारण आग ने पलक-छपकते ही इतना विकराल रूप ले लिया।
उधर, घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश सिंह, सीओ महोली नागेंद्र चौबे, मिश्रिख व आसपास थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।
लखनऊ ले जाते समय महिला की हुई मौत
गोपालापुर निवासी कमलेश ने बताया कि वह रविवार सुबह दुकान में समोसा तैयार कर रहा था। सुबह पौने सात बजे के करीब अचानक घर में लपटे देख दौड़ा, तो गांव के लोगों ने घर जाने से रोक लिया। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया।
यह भी पढ़ें- इंस्टाग्राम पर सीतापुर के युवक से हो गया प्रेम, भदोही में सबकुछ छोड़कर चली गई तीन बच्चों की मां
सूचना के 40 मिनट बाद अग्निशमन की टीम पहुंचे। इससे पहले गांव के लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। आग लगने से 11 वर्षीय बेटा कृष्णा की जिंदा जलने से मौत हो गई। जबकि 40 वर्षीय मां गौरी और 17 वर्षीय बहन काजल गंभीर रूप से झुलस गईं। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। मां को परिवार के सदस्य लखनऊ ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।
गोपालापुर में आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई है। आग लगने से मां व उसके बेटे की हादसे में मृत्यु हो गई है। परिवार के सदस्यों को हर संभव मदद की जाएगी। प्रशासन को भी जानकारी दी गई है।
दुर्गेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक-दक्षिणी
