विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीतापुर: गैर मुस्लिम छात्रों को स्कूल में इस्लामिक साहित्य बांटने पर बवाल, 3 लोगों पर मुकदमा दर्ज

Published: Sun, 20 Sep 2026 07:37 AM (IST)

सीतापुर के रेडियंस इंटर कॉलेज में गैर-मुस्लिम छात्रों के साथ धार्मिक भेदभाव और मतांतरण की कोशिश के आरोप में प्रबंधक, ...और पढ़ें

तंबौर का रेडियंस इंटर कॉलेज

तंबौर का रेडियंस इंटर कॉलेज

HighLights

  1. रेडियंस इंटर कॉलेज प्रबंधक, प्रधानाचार्य, शिक्षक पर मुकदमा दर्ज।

  2. गैर-मुस्लिम छात्रों को इस्लामिक साहित्य बांटने का आरोप लगा।

  3. पुलिस ने मतांतरण अधिनियम के तहत जांच शुरू कर दी।

संवाद सूत्र, सीतापुर। तंबौर के रेडियंस इंटर कॉलेज में गैर मुस्लिम विद्यार्थियों के साथ धार्मिक भेदभाव और मतांतरण की कुचेष्टा के आरोप में प्रबंधक, प्रधानाचार्य और एक शिक्षक के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है।

विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री उत्तम सिंह की तहरीर पर पुलिस ने विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं में मुकदमा लिखा है। शिकायत में विद्यार्थियों को इस्लामिक साहित्य उपलब्ध कराने, उससे जुड़े सवाल पूछने और जवाब न देने पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए गए हैं।

कॉलेज में पढ़ने वाले गैर मुस्लिम विद्यार्थियों को कथित तौर पर इस्लाम से संबंधित पुस्तकें दी जाती थीं। उनसे पुस्तकों में लिखी बातों के बारे में सवाल किए जाते थे। आरोप है कि अपेक्षित जवाब नहीं देने पर विद्यार्थियों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता था। शिकायतकर्ता का कहना है कि विद्यार्थियों के बाद उनके अभिभावकों को भी इस्लामिक साहित्य उपलब्ध कराया गया।

कॉलेज प्रबंधक अजीज गौरी, प्रधानाचार्य एजाज अहमद और एक अन्य शिक्षक को आरोपित बनाया गया है। पुलिस अब विद्यार्थियों और अभिभावकों के बयान दर्ज करने के साथ ही कथित तौर पर बांटी गई पुस्तकों और अन्य सामग्री की भी पड़ताल करेगी।

यह भी पढ़ें- पुनौराधाम में भव्य मंदिर के साथ विकसित होंगे नए धार्मिक और पर्यटन केंद्र, सीतापुरम भी योजना में

हिंदी दिवस पर अभिभावकों को दी गई पुस्तकें

विद्यालय में हिंदी दिवस के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें प्रबंधन की ओर से मुख्य अतिथि और अभिभावकों को कुरान, मोहम्मद पैगंबर साहब के जीवन व अन्य इस्लामिक साहित्य वितरित किया गया। आरोप है कि कॉलेज की ओर से संगठित गिरोह की तरह मतांतरण की कुचेष्टा की जा रही है।

प्रबंधक, प्रधानाचार्य समेत तीन पर मुकदमा लिखकर साक्ष्य संकलन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके अलावा विभागीय जांच के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी पत्र लिखा गया है।

                                                                                 ब्रजेश राय, थानाध्यक्ष, तंबौर