विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीतापुर में बाढ़ का कहर, पानी में डूबकर पिता-पुत्र सहित 4 की मौत

Published: Sun, 04 Oct 2026 12:52 AM (IST)

सीतापुर में बाढ़ के पानी में डूबने से दो अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई। रपटा पुल ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. सीतापुर में बाढ़ के पानी में डूबने से चार की मौत।

  2. बेटे को बचाने कूदे पिता, भतीजा भी डूबा, एक को बचाया।

  3. दो वर्षीय बालक की भी बाढ़ के पानी में डूबकर मौत।

संवाद सूत्र, (सीतापुर)। रपटा पुल से फिसलकर बेटा नाले में डूबा तो बचाने पिता कूद गए। दोनों डूबने लगे तो परिवार के दो अन्य सदस्य भी नाले में उतर गए। इसमें पिता-पुत्र व एक अन्य सदस्य की मौत हो गई, जबकि चौथे को ग्रामीणों को बचा लिया। एक अन्य स्थान पर भी दो वर्षीय बालक की डूबकर मौत हुई है। घटनाएं रामपुर मथुरा और सदरपुर में हुई।

प्रशासनिक अधिकारियों ने घटना स्थलों पर पहुंचकर पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का भरोसा दिया है। सरैंया मसूदपुर निवासी सुरेंद्र शनिवार दोपहर बेटे सौरभ, भतीजे रामेंद्र व सत्येंद्र और भांजे सुंदौली निवासी शिवा के साथ खेत देखने गए थे। लौटते समय रपटा पुल पार करते हुए सौरभ का पैर फिसल गया और नाले में डूबने लगा। उन्हें डूबता देखकर सुरेंद्र भी नाले में उतर गए और वह भी डूबने लगे।

चाचा और चचेरे भाई को बचाने के लिए सत्येंद्र भी नाले में कूद गए। तीनों गहरे पानी में चले गए। यह देख शिवा भी नाले में उतर गए। गनीमत रही तब तक ग्रामीण आ गए और शिवा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जबकि अन्य तीन की मौत हो गई। उधर, सदरपुर के वसुदहा गांव में दो वर्षीय शाहनवाज की घर के पास भरे बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- सीतापुर में 21 वर्ष से ठगी कर रहे 'बंटी-बबली' गिरफ्तार, बैंक मैनेजर और आयकर अफसर बनकर करते थे फ्रॉड