विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ खाद्य विभाग की छापेमारी, सीतापुर में टीम ने 216 किलो रसगुल्ला किया सील

Published: Fri, 30 Oct 2026 12:42 PM (IST)

दीपावली के मद्देनजर सीतापुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान चलाया। टीम ने खोआ, मिठाई और तेल सहित 10 नमूने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. सीतापुर में दीपावली के लिए खाद्य सुरक्षा अभियान चलाया गया।

  2. विभाग ने खोआ, मिठाई सहित 10 खाद्य नमूने एकत्र किए।

  3. 216 किलो रसगुल्ला, सरसों का तेल सील, खराब मिठाइयां नष्ट।

जागरण संवाददाता, सीतापुर। दीपावली के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम अभियान चला रही है। इसी कड़ी में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने खोआ, मिठाई, दूध और खाद्य तेल समेत विभिन्न खाद्य पदार्थों के 10 नमूने एकत्र किए।

216 किलो रसगुल्ला समेत सरसों का तेल सील किया गया। इसके अलावा 15 किलो आलू और करीब 22 किलो खराब मिठाइयां नष्ट कराई गईं।

सहायक आयुक्त अमित कुमार सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बागेश त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनंत स्वरूप वर्मा, दिवाकर व सुभाष की टीम ने सिधौली खोआ मंडी से पांच। सोन पापड़ी व रसगुल्ले का एक-एक नमूना भरा और जंक लगे दस टिन रसगुल्ले जब्त किए।

इस कार्रवाई पर स्थानीय लोगों ने भेदभाव का आरोप लगाया है। आरोप है कि एक नामचीन दुकान में मिठाई की जांच नहीं की गई। सहायक आयुक्त ने बताया कि जांच हर जगह की गई, जहां गुणवत्ता खराब होने की आशंका थी, वहां नमूने भी भरे गए। खाद्य पदार्थों को सील किया गया।

यह भी पढ़ें- रेवाड़ी में त्योहारी सीजन में मिलावट पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, 281 किलो घी जब्त