Move to Jagran APP

Sitapur: लापता युवक का लहूलुहान हालात में लटका मिला शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप; 13 जून को होनी थी शादी

Sitapur तीन दिन से लापता युवक का लहूलुहान शव सोमवार को पेड़ से लटकता मिला। शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। युवक के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By Jagran NewsEdited By: Nirmal PareekPublished: Mon, 29 May 2023 06:13 PM (IST)Updated: Mon, 29 May 2023 06:13 PM (IST)
Sitapur: लापता युवक का लहूलुहान हालात में लटका मिला शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप; 13 जून को होनी थी शादी
लापता युवक का लहूलुहान हालात में लटका मिला शव

संवाद सूत्र, हरगांव (सीतापुर) : तीन दिन से लापता युवक का लहूलुहान शव सोमवार को पेड़ से लटकता मिला। शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। युवक के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

loksabha election banner

भटपुरवा निवासी महेंद्र यादव पुत्र रामलोटन 26 मई की शाम तीन बजे से लापता हो गए थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिवारीजन ने तलाश की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया तो सीतापुर-लखीमपुर जिले की सीमा पर पलिया बरतेर व दरवारा गांव के बीच लोकेशन पता चली। परिवारीजन को लेकर पुलिस लोकेशन वाले स्थान पर रात बारह बजे पहुंची, वहां कोई नहीं मिला। मोबाइल नंबर बंद बता रहा था।

इसके बाद सभी लौट आए। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली। सोमवार को भटपुरवा से एक किलोमीटर दूर मुसहैया के पास प्रकाश शुक्ल की बाग में एक युवक का शव लटकता देखा गया। परिवारीजन ने शव की पहचान महेंद्र के रूप में की। शरीर का आधा भाग खून से सना था। शरीर पर चोट के निशान मिले। शरीर पर कैमिकल जैसा पदार्थ भी डाला गया था।

रामलोटन ने अज्ञात पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। सीओ सुशील कुमार सिंह, थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह कई थानों की पुलिस के साथ पहुंचे। सीओ ने परिवारीजन व ग्रामीणों के बयान लिए। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर नमूना एकत्र किए।

13 जून को होनी थी शादी

महेंद्र यादव अपने छोटे भाई मुनेंद्र के साथ हरियाणा में एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करते थे। महेंद्र यादव का विवाह सकरन के बलबलापुरवा से तय हो गया था। 12 मई को तिलक हो चुका था। 13 जून को विवाह होना था। घर में शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। महेंद्र के लापता होने फिर शव मिलने के बाद परिवार सदमे में है।

वर्जन...

पिता की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की दिशा आगे बढ़ेगी। अलग-अलग बिंदुओं पर गहराई से जांच की जा रही है। शीघ्र ही मामले का अनावरण किया जाएगा।

- भानु प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष, हरगांव


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.