सरदार पटेल को किया याद, राष्ट्रीय अखंडता की ली शपथ
- सरदार पटेल की जयंती पर हुए विविध कार्यक्रम।
सीतापुर: प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। डीएम विशाल भारद्वाज ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलायी। कार्यक्रम में एडीएम वित्त एवं राजस्व विनय कुमार पाठक, एडीएम न्यायिक हरिशंकर लाल शुक्ला, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रथम शिशिर कुमार उपस्थित रहे।
सरदार पटेल की जयंती भाजपा सांसदों, विधायकों व कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई। नैपालापुर चौराहे पर भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प के साथ राष्ट्रीय एकता व अखंडता के लिए किए गए उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उमाकांत मिश्र, रामहेत भारती, राकेश सिंह, संजय मिश्रा मौजूद रहे। सांसद राजेश वर्मा ने कैंप कार्यालय में सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी। दिनेश शर्मा, विश्राम सागर राठौर, राकेश त्रिपाठी, संजय मिश्रा, इंदू सिंह चौहान, नैमिष रतन तिवारी, अजय विश्वकर्मा, अनूप विश्वकर्मा, अवनेंद्र विक्रम सिंह आदि लोग मौजूद रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने नैपालापुर चौराहे पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन किया। पुष्पेंद्र बाजपेई, मनु शर्मा ने भी विचार रखे। सपा कार्यालय में सरदार पटेल, आचार्य नरेंद्र देव, महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई। जिलाध्यक्ष छत्रपाल यादव, मसूद आलम, मनोज भारती, सीताराम यादव आदि मौजूद रहे। हरगांव में अभाविप ने सूर्य कुंड पर कार्यक्रम कर सरदार पटेल को याद किया। अंशू वर्मा, आकाश अवस्थी, सत्य नारायण आदि मौजूद रहे।
महमूदाबाद में रामकुंड चौराहे पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र सिह वर्मा, पंकज यादव आदि मौजूद रहे। मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट में कार्यक्रम हुआ। सरदार पटेल व इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सीता इंटर कॉलेज में गोष्ठी हुई। रमेश बाजपेयी, विनोद गुप्ता, प्रतिभा सिंह, ए मणि मिश्र आदि मौजूद रहे। कमलापुर, पिसावां, मछरेहटा, हरगांव, बिसवां, लहरपुर, मिश्रिख, महोली में तिरंगा यात्रा निकाली गई।