धर्मस्थल को किया क्षतिग्रस्त, अराजकतत्वों पर मुकदमा
सीतापुर: शहर में एक धर्मिक स्थल को क्षतिग्रस्त कर अराजकतत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशि
सीतापुर: शहर में एक धर्मिक स्थल को क्षतिग्रस्त कर अराजकतत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शहर के चौधरी टोला में एक धार्मिक स्थल के पुजारी आनंद शुक्ला ने बताया कि शनिवार की सुबह महिलाएं धार्मिक स्थल पहुंची तो वहां पूजा स्थल क्षतिग्रस्त मिला। महिलाओं ने मुहल्ले वालों को जानकारी दी। खबर फैलते ही वहां सैकड़ों लोग जमा हो गए। साथ ही नगर विधायक राकेश राठौर, सिटी मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश उपाध्याय, एसडीएम पूर्णिमा ¨सह, सीओ सिटी योगेंद्र ¨सह, शहर कोतवाली सहित मानपुर, महोली, खैराबाद, रामकोट सहित कई थानों की पुलिस बुला ली गई। अफसरों ने लोगों को समझाकर शांत किया। धर्मस्थल पर क्षतिग्रस्त स्थल को दुरुस्त करा दिया गया है। अधिकारियों ने 48 घंटे के भीतर सीसीटीवी कैमरे लगवाने का भी आश्वासन दिया है। साथ ही इस मामले में अज्ञात अराजकतत्वों के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया। सीओ सिटी योगेंद्र ¨सह का कहना है कि कुछ अराजकतत्वों ने शहर के चौधरी टोला के एक धार्मिक स्थल को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचाया। केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने अराजकतत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।