सच्चे समाजवादी थे राम मनोहर लोहिया
सीतापुर : समाजवादी पार्टी कार्यालय टाउन हाल में समाजवादी चितक डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर गोष्ठ
By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 11:19 PM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 11:19 PM (IST)
सीतापुर : समाजवादी पार्टी कार्यालय टाउन हाल में समाजवादी चितक डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर गोष्ठी हुई। क्षत्रपाल सिंह यादव ने कहा कि डॉ. लोहिया सच्चे समाजवादी थे। वह महान स्वतंत्रता सेनानी एवं समाजवादी चितक रहे। वह सदैव आम लोगों के लिए संघर्ष करते रहे। उन्होंने समाज के गरीबों, किसानों, अल्पसंख्यकों, दलितों, मजदूरों व शोषितों को न्याय दिलाने के लिए हर कुर्बानी दी। इस दौरान आनंद भदौरिया, अफजाल कौसर, मनोज भारती, मसूद आलम ने भी गोष्ठी को संबोधित किया। यहां महेंद्र यादव, सुहैल अहमद, सीताराम यादव, प्रवीण सैनी, विद्यासागर यादव, जय सिंह यादव, रोबिन सिंह आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें