Move to Jagran APP

भगवान बलभद्र से मांगी निरोगी संतान, धन धान्य

महिलाओं ने मनाया भगवान बलभद्र का जन्मोत्सव। संतान के लिए की कामना।

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 10:11 PM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 10:11 PM (IST)
भगवान बलभद्र से मांगी निरोगी संतान, धन धान्य
भगवान बलभद्र से मांगी निरोगी संतान, धन धान्य

सीतापुर: संतान को निरोगी बलवान बनाने की कामना व धन धान्य की पूर्ति के लिए महिलाओं ने भगवान बलभद्र का जन्मोत्सव मनाया। परंपरानुसार महिलाओं ने व्रत रहते हुए भगवान बलभद्र की पूजा अर्चना वैदिक रीति रिवाज के साथ की। इस दौरान महिलाओं ने लोक प्रचलित कथाएं सुनाईं। महिलाओं ने कुश, झूला के पत्तों का श्रंग्रार किया। मिट्टी से बने पात्र में पसारी के चावल, दूध व दही का भोग भगवान बलभद्र को लगाया। अंत में आरती कर प्रसाद वितरण किया।

loksabha election banner

पसारी चावल व दही का किया सेवन

इसदिन चूंकि हल से जुताई के बाद उपजे अन्न का सेवन नहीं किया जाता है। इसलिए महिलाओं ने पसारी चावल की खीर व दही का सेवन किया।

किसानों ने की हल की पूजा

भगवान बलभद्र हल को धारण करते हैं। इसलिए किसानों ने भी अपने खेतों में जाकर हल की पूजा अर्चना की। किसानों ने भगवान बलभद्र से धन धान्य व अच्छी फसल की कामना की। इसदिन हल से किसी प्रकार का काम नहीं लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.