Move to Jagran APP

मुश्किल में फंसी महिला, पुलिस पहुंची तो बची पति की जान

सीतापुर सिधौली के विवेक नगर की संगीता के पति की जान डॉयल-112 की मदद से बच गई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 27 May 2020 11:03 PM (IST)Updated: Thu, 28 May 2020 06:01 AM (IST)
मुश्किल में फंसी महिला, पुलिस पहुंची तो बची पति की जान
मुश्किल में फंसी महिला, पुलिस पहुंची तो बची पति की जान

सीतापुर : सिधौली के विवेक नगर की संगीता के पति की जान डॉयल-112 की मदद से बच गई। वह कहती हैं कि इसके लिए वह हमेशा डॉयल-112 पुलिस की आभारी रहूंगी। दरअसल, उनके 55 वर्षीय पति संजय जैन डायबिटिक हैं। मंगलवार भोर वह बाथरूम गए थे और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया था। काफी देर बाद भी बाथरूम से न निकलने पर उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो भी बाथरूम के अंदर से कोई हरकत नहीं हुई। ऐसी स्थिति में मदद के लिए उन्होंने डॉयल-112 को कॉल की। कुछ देर बाद पुलिस पहुंची। पुलिस ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ा। देखा संजय जैन बेहोशी की हालत थे। उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। संगीता ने बताया उनके पति संजय अब स्वस्थ हैं। उन्होंने मदद को मौके पर खड़े होने वाले हेड कांस्टेबल अजय कुमार सिंह, महिला कांस्टेबल रुचि व नीलू, चालक राकेश को धन्यवाद कहा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.