Move to Jagran APP

धान खरीद शुरू कराएं

सीतापुर : विकास खंड बेहटा क्षेत्र की साधन सहकारी समिति शाहपुर में धान खरीद के लिए पीसीएफ का केंद्र क

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 10:59 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 10:59 PM (IST)
धान खरीद शुरू कराएं
धान खरीद शुरू कराएं

सीतापुर : विकास खंड बेहटा क्षेत्र की साधन सहकारी समिति शाहपुर में धान खरीद के लिए पीसीएफ का केंद्र कागजों में संचालित है। लेकिन अभी तक खरीद शुरू नहीं हो सकी है। जबकि यह बैनर एक सप्ताह से अधिक समय लटका देखा जा रहा है। किसाना रोजाना धान खरीद के लिए यहां चक्कर लगा रहे हैं। बैनर पर एक ग्रेड का धान खरीदने के लिए 1770 रुपये अंकित हैं। जबकि कामन धान खरीद के लिए 1750 रुपये तय किया गया है। केंद्र खोलने का समय सुबह 9 से शाम 5 बजे तक अंकित है। लेकिन केंद्र पर कर्मचारियों का अता पता नहीं है। मजबूरन किसानों को बिचौलियों के हांथ सस्ता धान बिक्री करने को विवश हैं। जबकि सरकार का प्रयास है कि किसानों का उनकी उपज का वाजिब मूल्य मिले। लेकिन केंद्रों की लापरवाही से यह मुमकिन नहीं हो पा रहा। यहां केंद्र पर सन्नाटा पसरा मिला। मौके पर मिले सुशील कुमार ने बताया केंद्र पर कोई नहीं है। किसे धान बिक्री करें। अवधेश ने कहा कि कागजों पर केंद्र संचालित हो रहे। मनोज ने कहा कि अधिकारी निरीक्षण नहीं कर रहे। विभागीय लापरवाही किसानों पर भारी पड़ रही है। एसडीएम लहरपुर सुरेश कुमार ने बताया कि केंद्र की जांच कराएंगे। लापरवाह कर्मियों पर कार्रवाई होगी। केंद्र पर धान खरीद सुनिश्चित कराएंगे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.