अनधिकृत राजमार्ग के कट ठीक किए जाएं
सीतापुर : सड़क सुरक्षा को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रतिनिधियों के साथ शुक्रवार को बैठक ह
सीतापुर : सड़क सुरक्षा को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रतिनिधियों के साथ शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें सड़क सुरक्षा पर चर्चा की गई। बैठक में कहा गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनाधिकृत कट तत्काल ठीक किए जाएं। जिससे सड़क हादसों पर अंकुश लगे। ¨लग मार्गों पर स्पीड ब्रेकर बनवाएं जाएं। सड़क पर विचरण करने वाले पशुओं, मृत पशुओं को हटाने की व्यवस्था की जाए। वाहनों के आगे पीछे रिफलेक्टर लगवाए जाए। जिससे हादसे की आशंका कम रहे। इसके लिए वाहन चालकों को जागरूक किया जाए। जिस मार्गों पर स्कूल हैं वहां पर बोर्ड लगाकर संकेत दर्शाया जाए कि यहां पर वाहन धीमी गति से निकालें। 4 फरवरी से 10 फरवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया गया। इस दौरान परिवहन निगम के बस चालकों व स्कूल वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण किया जाए। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश उपाध्याय, डॉ. आरके नैयर, ¨कशुक श्रीवास्तव, संतोष राय, सुरेश कुमार, अर¨वद कुमार दुबे आदि अधिकारी मौजूद रहे।