नेताजी ने आजादी दिलाई, अब हम देश के लिए रहें समर्पित
जिले भर में अलग-अलग स्थानों पर राजनैतिक पार्टियों और स्वयंसेवी संस्थाओं और विद्यालयों में मनी नेता सुभाषचंद्र बोस जयंती
सीतापुर: स्वतंत्र संग्राम सेनानी नेता जी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। जगह-जगह कार्यक्रम हुए।
भाजपा नगर कार्यालय में गोष्ठी हुई। जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने कहा नेताजी ने अपने अभूतपूर्व परिश्रम से हमें आजादी दिलाई, उसी प्रकार हमसब अपने लोकतंत्र और देश के लिए हमेशा तैयार रहें। नगर अध्यक्ष आकाश बजरंगी कहा कि नेताजी को ही पूरा विश्व जानता है। इसका कारण देश के प्रति उनका समर्पण है। विश्राम सागर राठौर, सहज गुप्ता, रोहित सिंह, संजय मिश्रा, नीरज वर्मा झल्लर, शिवांशु मिश्रा, देवांश भदौरिया उपस्थित रहे। संजीवन के उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल, विवेक अग्रवाल व पवन सेठ ने रक्तदान किया। रामकृपा सेवा संस्थान के अध्यक्ष अनिल महावर ने रोगियों व तीमारदारों को फल बिस्किट वितरित किए।
गायत्री परिवार ने जेलरोड स्थित गायत्री मंदिर में रक्तदान शिविर किया। आदित्य वर्मा ने रक्तदान किया। सेक्रेड हार्ट डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने जयंती मनाई। आरएमपी महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. जयवीर सिंह ने कहा ड्रिक, डांस और ड्रग्स के जाल में फंसते युवा वर्ग को नेता सुभाष चंद्र बोस के जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रजनीकांत श्रीवास्तव ने नेताजी के जीवन की प्रेरक घटनाओं से छात्रों को राष्ट्र के लिए चितन करने का आह्वान किया। बिसवां: श्रीराम चंपा देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता हुई। जिसमें कक्षा 12 के वैभव मिश्रा प्रथम, कक्षा 9 के अमरेंद्र अवस्थी स्थान और कक्षा 9 के अर्पणा दीक्षित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य राकेश कुमार शुक्ल, एबीवीपी विभाग प्रमुख रूपेश अवस्थी, यशवीर सिंह उपस्थित रहे। पिसावां: आइटीआइ परिसर में प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता, अनुदेशक चंद्र प्रकाश तथा जय गुरुदेव अनुयायी शिष्य खिम्मा सिंह , बबलू लोगों ने मिष्ठान वितरण किया। मास्टरबाग: अर्जुनगढ़ कंदुनी में शरद चौधरी ने अपने आवास नेताजी की जयंती मनाई। आइटीआइ के मोहम्मद हसन ने नेताजी की स्मृतियों को याद किया। रामकोट : प्रिया डे पब्लिक इंटर कॉलेज भउवापुर सिकटिया में गोष्ठी हुई। वैभव दीक्षित ने कहा सुभाष चंद्र बोस महान सेनानी थे। कार्यक्रम में अशोक मिश्र आदि मौजूद रहे।