हत्या कर फंदे पर लटकाया गया था युवक का शव
रूह्वह्मस्त्रद्गह्म ढ्डश्रस्त्र4 द्घश्रह्वठ्ठस्त्र रूह्वह्मस्त्रद्गह्म ढ्डश्रस्त्र4 द्घश्रह्वठ्ठस्त्र रूह्वह्मस्त्रद्गह्म ढ्डश्रस्त्र4 द्घश्रह्वठ्ठस्त्र रूह्वह्मस्त्रद्गह्म ढ्डश्रस्त्र4 द्घश्रह्वठ्ठस्त्र रूह्वह्मस्त्रद्गह्म ढ्डश्रस्त्र4 द्घश्रह्वठ्ठस्त्र रूह्वह्मस्त्रद्गह्म ढ्डश्रस्त्र4 द्घश्रह्वठ्ठस्त्र रूह्वह्मस्त्रद्गह्म ढ्डश्रस्त्र4 द्घश्रह्वठ्ठस्त्र रूह्वह्मस्त्रद्गह्म ढ्डश्रस्त्र4 द्घश्रह्वठ्ठस्त्र रूह्वह्मस्त्रद्गह्म ढ्डश्रस्त्र4 द्घश्रह्वठ्ठस्त्र रूह्वह्मस्त्रद्गह्म ढ्डश्रस्त्र4 द्घश्रह्वठ्ठस्त्र
सीतापुर : कमलापुर थाना क्षेत्र में फंदे से लटके पाए गए युवक के शव की मौत के रहस्य से पर्दा उठ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई है। सूत्रों की मानें तो हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटकाया गया था। वहीं परिवारीजनों ने प्रेम प्रसंग के चलते हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस अब भी जांच की ही बात कह रही है।
कमलापुर थाना क्षेत्र के गांव नारायनपुर निवासी खुशीराम (25) का शव रविवार को मेंहदौली गांव के निकट एक पेड़ पर फंदे से लटका पाया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से होने की पुष्टि हुई है। सूत्रों का कहना है कि युवक की मौत के बाद ही शव को फंदे से लटकाया गया है। घटना को लेकर युवक की पत्नी रीता देवी ने पुलिस को बताया कि उसके पति खुशीराम का प्रेम संबंध मेंहदौली निवासी एक युवती से चलता था। खुशीराम अपने परिवार के साथ दिल्ली के नरेला में रह रहा था। लेकिन प्रेमिका ने कॉल करके उसे घर बुलाया। जिसके बाद प्रेमिका के परिवार वालों ने खुशीराम को मौत के घाट उतार दिया। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। अब जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई है। तब भी पुलिस जांच की बात कह रही है। थानाध्यक्ष संजीत सोनकर इस मामले में कुछ भी बोलने से बचते नजर आए। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।