आज चौक से उठकर सुपुर्द-ए-खाक होंगे ताजिया
संसू सीतापुर मंगलवार को मुस्लिम समुदाय मुहर्रम की दसवीं पर चौक से ताजिया लेकर कदीमी (परंपरागत) रास्तों से जुलूस निकालेगा। इस कार्यक्रम को शांति माहौल में संपन्न कराने के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। इसी तरह पुलिस अधीक्षक ने भी अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व
सीतापुर : मंगलवार को मुस्लिम समुदाय मुहर्रम की दसवीं पर चौक से ताजिया लेकर कदीमी (परंपरागत) रास्तों से जुलूस निकालेगा। इस कार्यक्रम को शांति माहौल में संपन्न कराने के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। इसी तरह पुलिस अधीक्षक ने भी अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जोन वार सुरक्षा व्यवस्था की है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा इंतजाम हैं। जुलूस के रास्तों पर सुरक्षा कर्मी लगाए गए हैं। वहीं कर्बला पर भी भारी सुरक्षा बल मौजूद रहेगा। जिले के विभिन्न क्षेत्र में चौक से ताजिया उठने और जुलूस का कार्यक्रम सुबह सात बजे से ही प्रारंभ हो जाएगा, जो देर शाम तक चलेगा। शहर में सुबह सात बजे से कजियारा के बड़े इमामबाड़ा से जुलूस उठेगा और कोट से पक्के पुल तक जाएगा। फिर वहां करबला में ताजिया सुपुर्द-ए-खाक होंगे। ये कार्यक्रम सुबह 11 बजे तक समाप्त होने की उम्मीद जताई जा रही है।
दसवीं का कार्यक्रम
- औरंगाबाद, रहिमाबाद, अटवा, भानपुर सहित मिश्रिख क्षेत्र के गांवों में सुबह नौ बजे से ताजिया उठेंगे।
- खैराबाद कस्बे में सुबह 10 बजे से दसवीं का जुलूस रौजा दरवाजा से निकलेगा।
- सिधौली में बाड़ी गांव में स्थित इमामबाड़ा से सुबह 10 बजे से जुलूस निकलेगा।
- लहरपुर में सुबह आठ बजे से चौक से ताजिया उठने का कार्यक्रम शुरू होगा, पुराने गुरुखेत में रखे जाएंगे।
- लहरपुर में बुधवार को सैकड़ों मुस्लिमों की मौजूदगी में ताजिया कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक होंगे।
- बिसवां में भी सुबह सात बजे से चौक से ताजिया उठाने का सिलसिला शुरू होगा।