तड़के हुई बारिश, दोपहर गर्मी व उमस
हल्की बारिश हुई। उससे मौसम अछा होने का अनुमान था पर ऐसा हुआ नहीं। जैसे ही दिन की शुरुआत हुई आसमान साफ हो चुका था। तेज धूप निकलने से गर्मी और उमस बढ़ गई।
सीतापुर: गुरुवार की तड़के हल्की बारिश हुई। उससे मौसम अच्छा होने का अनुमान था, पर ऐसा हुआ नहीं। जैसे ही दिन की शुरुआत हुई आसमान साफ हो चुका था। तेज धूप निकलने से गर्मी और उमस बढ़ गई। चिपचिपी गर्मी के कारण पसीने से तरबतर होना पड़ा। मौसम में आए इस बदलाव से आमजन परेशान दिखे। जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि नमी 77 प्रतिशत रिकार्ड की गई।
तेज धूप में बाहर निकलने में हुई दिक्कत
धूप काफी तेज थी। हवा भी नहीं चल रही थी। घर से बाहर निकलना किसी चुनौती से कम नहीं था। अपने कार्य क्षेत्र व अन्य काम से निकले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खासकर महिलाओं व बच्चों को धूप में ज्यादा परेशानी हुई। धूप से बचने के लिए छाते आदि का प्रयोग करते नजर आए।