Move to Jagran APP

महिलाएं अधिकारों के प्रति सजग रहें

चित्र-सतीश करेा बचेचब गयेएअब कसके

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Mar 2019 11:16 PM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 11:16 PM (IST)
महिलाएं अधिकारों के प्रति सजग रहें

सीतापुर : महिला समाख्या ने सोमवार को नगर में जागरूकता रैली निकाली और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। संगठन की जिला कार्यक्रम समन्वयक अनुपमलता ने कहा महिलाओं अधिकारों के प्रति जागरूक होकर सजगता बरतें। वह समाज की महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। आज महिलाएं हर तरफ अपना वर्चस्व स्थापित कर रही हैं। महिला हिसा, घरेलू हिसा, बाल श्रम, बाल विवाह, शिक्षा जैसे मुद्दों पर महिलाएं जागरूक होंगी तभी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। संगठन की महिलाओं ने होली मेले में परिक्रमा लगाकर समाज को जागरूक किया। संगठन की राज्य परियोजना निदेशक स्मृति सिंह ने भी महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए सदैव संघर्षशील रहने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि

loksabha election banner

जहां नारी का सम्मान होता है, वहीं श्रेष्ठ समाज का निर्माण होता है। इस दौरान महिलाओं से भेदभाव न करने व उनको शिक्षित करने के साथ ही समानता का अधिकार देने के लिए नारे भी लगाए गए। इस दौरान संगठन की दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.