मां वैष्णो देवी का सजा दरबार
खैराबाद : माखूपुर में बीते 19 वर्षों से श्रद्धालु माता वैष्णो देवी का विशाल दरबार सजा रहे हैं।
By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Oct 2018 10:51 PM (IST)Updated: Thu, 18 Oct 2018 10:51 PM (IST)
खैराबाद : माखूपुर में बीते 19 वर्षों से श्रद्धालु माता वैष्णो देवी का विशाल दरबार सजा रहे हैं। वैष्णो देवी मां दरबार तक पहुंचने के लिए पहाड़ी रास्ता बर्फ की गुफा झरना तथा अन्य स्थल सजाए गए हैं। श्रद्धालु नीलेश मिश्र, अर¨वद श्रीवास्तव व अवनीश वर्मा ने बताया कि विगत 16 अक्टूबर को माता का दरबार सजाया गया था तब से कई जिलों के हजारों श्रद्धालु आ चुके हैं। श्रद्धालु बर्फ के रास्ते जल पार करके मां के दरबार तक पहुंचते हैं। शुक्रवार को नैमिषारण्य में श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए विसर्जन करेंगे। महेंद्री टोला में लगे माता के पंडाल में स्थापित मूर्ति का भी नैमिषारण्य में श्रद्धालु विसर्जन करेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें