लोक अदालत में 2505 वाद निस्तारित
द्यश्रद्म ड्डस्त्रड्डद्यड्डह्ल द्यश्रद्म ड्डस्त्रड्डद्यड्डह्ल द्यश्रद्म ड्डस्त्रड्डद्यड्डह्ल द्यश्रद्म ड्डस्त्रड्डद्यड्डह्ल द्यश्रद्म ड्डस्त्रड्डद्यड्डह्ल द्यश्रद्म ड्डस्त्रड्डद्यड्डह्ल द्यश्रद्म ड्डस्त्रड्डद्यड्डह्ल द्यश्रद्म ड्डस्त्रड्डद्यड्डह्ल द्यश्रद्म ड्डस्त्रड्डद्यड्डह्ल
सीतापुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में दीवानी न्यायालय परिसर में लोक अदालत का आयोजन हुआ। प्राधिकरण अध्यक्ष व जनपद न्यायाधीश कुलदीप कुमार द्वितीय ने तीन वाद निस्तारित कर चार लाख 70 हजार का क्लेम निस्तारित किया गया।
अपर जिला जज प्रथम श्यामजीत यादव ने छह, अपर जिला जज गगन भारती ने एक, धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने 56, सुरेंद्र प्रसाद यादव ने 14, रामकुशल ने सात, रूपेश रंजन ने नौ, रामसुचित ने चार, अशोक कुमार दुबे ने दो, रामायण शर्मा ने दो, चंद्र गुप्त ने तीन, हितेंद्र हरी ने दो, जया पाठक ने 17, अरविद कुमार गौतम ने छह, रश्मि सिंह ने 16 वादों का निस्तारण कर 8581500 रुपये का क्लेम निस्तारित किया। परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश राहुल कात्यायन ने सात, राजेश्वरी टोलिया ने 14 वादों का निस्तारण कर सात जोड़ों को सुलह समझौता के आधार पर विदाई दी। सूर्य प्रकाश शर्मा ने 11, विश्वनाथ ने 16 वादों का निस्तारण किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनोज कुमार जाटव ने 187 वादों का निस्तारण किया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 425 वादों का निस्तारण किया। सिविल जज सीनियर व जूनियर डिवीजन ने चार वाद निस्तारित किए। सिविल जज जूनियर डिवीजन बिसवां ने 365 वाद, महमूदाबाद ने 417 वाद तथा ग्राम न्यायालय सिधौली ने 208 वादों का निस्तारण किया। कुल 2505 वादों का निस्तारण किया गया।