विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Husband Sets Wife On Fire: सीतापुर में पत्नी की पिटाई कर पेट्रोल डालकर जलाया, हालत नाजुक-पति हिरासत में

By Divyansh RastogiEdited By:
Published: Mon, 27 Jul 2020 09:00 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jul 2020 06:06 AM (IST)

Husband Sets Wife On Fire एक वर्ष पहले काटी थी नाक अब किया आग के हवाले। 13 साल के निकाह में हर रोज मिलती थी मार।

Husband Sets Wife On Fire: सीतापुर में पत्नी की पिटाई कर पेट्रोल डालकर जलाया, हालत नाजुक-पति हिरासत में
Husband Sets Wife On Fire: सीतापुर में पत्नी की पिटाई कर पेट्रोल डालकर जलाया, हालत नाजुक-पति हिरासत में

सीतापुर, जेएनएन। Husband Sets Wife On Fire: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में सोमवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक महिला पर उसके ससुरालीजन ने लाठी-डंडों पीटा और धारदार हथियार से पेट व गले पर प्रहार किया। इसके बाद पेट्रोल डालकर आग लगा दी। महिला की हालत गंभीर बनी है। पीड़िता के भाई का आरोप है कि 13 साल के निकाह में बहर को हर रोज प्रताड़ना सहनी पड़ती थी। पुलिस ने आरोपित पति को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ की जा रही है। 

13 साल पहले हुआ था निकाह, हर रोज मिलता थी मार 

मामला हरगांव थाना क्षेत्र का है। दरअसल, लखीमपुर खीरी जिले के मूशेपुर खुर्द निवासी अजीम खां ने थाने में तहरीर दी कि बहन खलीकुन निशा का निकाह तेरह वर्ष पूर्व हरगांव के मिल बगिया बाजार निवासी नबी उल्ला खां उर्फ बबलू पुत्र समीउल्ला के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ही पति समेत ससुरालीजन आए दिन बहन को मारते पीटते थे। बहन के एक पुत्र व एक पुत्री है, इनको भी पीटते थे। बहन को बच्चों समेत मायके जाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। सोमवार को बहन को लाठी, डंडों से पीटा और धारदार हथियार से पेट व गले पर प्रहार किया। इसके बाद पेट्रोल डालकर आग लगा दी। सूचना पर वह घर पहुंचे तो बहन झुलसी हालत में मिली। पुलिस ने महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

महिला की हालत नाजुक 

सीएचसी के डॉ. सौरभ सिंह ने बताया कि झुलसी होने के साथ ही गले व पेट पर धारदार हथियार के जख्म थे। महिला की हालत नाजुक है, उसे रेफर किया है। देर शाम महिला को जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। 

क्या कहती है पुलिस ? 

थानाध्यक्ष कुलदीप तिवारी ने बताया कि आरोपित पति को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

एक वर्ष पहले काटी थी नाक

खलीकुन निशा के भाई अजीम खां ने बताया कि पति समेत ससुराल पक्ष के लोग बहन को आए दिन प्रताड़ित करते थे। एक वर्ष पहले बहनोई नबी उल्ला खां उर्फ बबलू ने बहन की नाक काट दी थी। मामला थाने पहुंचा था, लेकिन सुलह समझौता हो गया था।