बालाजी मंदिर में ब्रह्माोत्सव का शुभारंभ
द्धद्बठ्ठस्त्रह्व ह्मद्गद्यद्गद्दद्बश्रठ्ठद्धद्बठ्ठस्त्रह्व ह्मद्गद्यद्गद्दद्बश्रठ्ठद्धद्बठ्ठस्त्रह्व ह्मद्गद्यद्गद्दद्बश्रठ्ठ
नैमिषारण्य (सीतापुर) : यहां स्थित बालाजी मंदिर में ब्रह्माोत्सव कार्यक्रमों का शुभारंभ विधान पूर्वक शुक्रवार शाम से हुआ। स्वामी विखनसाचार्युलु के सानिध्य में अनुष्ठान हुए।
पंच दिवसीय ब्रह्माोत्सव कार्यक्रम 25 फरवरी तक चलेंगे। इसके तहत सुबह से शाम तक अनवरत विविध धार्मिक अनुष्ठान होंगे। दक्षिण भारतीय विद्वानों की अगुवाई में कार्यक्रम चलेंगे। इस मौके पर बाला जी महराज का विशेष श्रंगार किया गया। फूलों से भगवान को सजाया गया। विधान पूर्वक आरती की गई। इस क्रम में मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर भ्रमण के बाद वापस कार्यक्रम स्थल पहुंची। इसके बाद उत्सव मूर्ति अभिषेक, अजस्त्र दीपाराधना, अंकुरार्पन एवं तीर्थ प्रसादम आदि धार्मिक अनुष्ठान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दक्षिण भारत से आए श्रद्धालुओं ने भाग लिया। दक्षिण भारतीय आचार्यों ने श्रद्धालुओं को परंपरा अनुसार पूजन कराया।