विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सीतापुर के होटल में छापा मारकर तीन युवक और दो युवतियों को उठाया

Published: Sat, 28 Nov 2026 07:54 PM (GMT+05:30)

हरियाणा पुलिस ने सीतापुर के होटल निमिषा में स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापा मारा। इस दौरान तीन युवक और दो युवतियों को किसी वीआईपी के आवास से चोरी के मामले में संदिग्ध मानकर पकड़ा गया।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. हरियाणा पुलिस ने सीतापुर के होटल निमिषा में छापा मारा।

  2. तीन युवक और दो युवतियां चोरी के मामले में पकड़ी गईं।

  3. स्थानीय पुलिस के सहयोग से संदिग्धों को हरियाणा ले जाया गया।

संवाद सूत्र, सीतापुर। हरियाणा पुलिस ने शुक्रवार रात होटल निमिषा में स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापा मारा। यहां से तीन युवकों और दो युवतियों को पकड़कर ले गई। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी ने बताया कि हरियाणा की पुलिस ने घटना और आरोपितों के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। सिर्फ सहयोग मांगा था। हालांकि, चर्चा है कि किसी वीआईपी के आवास से चोरी के मामले में पांचों संदिग्ध हैं।

हरियाणा पुलिस ने शुक्रवार रात स्थानीय पुलिस से संपर्क किया। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक कुमार सिंह होटल निमिषा में संदिग्धों के छिपे होने की जानकारी देकर छापेमारी में सहयोग मांगा। इसके बाद रात करीब डेढ़ बजे स्थानीय पुलिस के साथ होटल में छापा मारा।

यहां से पांचों को पकड़ लिया और हरियाणा लेकर चली गई। बताया जा रहा है कि पांचों युवक और युवती शुक्रवार शाम को आए थे और दो कमरे लिए थे। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि हरियाणा पुलिस ने उनसे सिर्फ सहयोग मांगा था। यह बताया था एक घटना में पांचों संदिग्ध हैं। इसलिए उन्हें हिरासत में लिया गया है।

हरियाणा पुलिस साथ ले गई आईडी रजिस्टर

हरियाणा पुलिस आईडी रजिस्टर भी साथ ले गई है। होटल के एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को शक है कि फर्जी आईडी पर होटल बुक कराया गया था। चर्चा है कि आरोपितों का भी वीआईपी कनेक्शन है। इसके चलते पुलिस कुछ भी बोलने से कतरा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।