किसानों को भ्रमित कर रही सरकार : जितिन प्रसाद
-किसानों से मिलकर जानी समस्याएं -सरकार पर लगाया उपेक्षा का आरोप संसू, सीतापुर : पूर्व के
-किसानों से मिलकर जानी समस्याएं
-सरकार पर लगाया उपेक्षा का आरोप
संसू, सीतापुर : पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने क्षेत्र के एक दर्जन गांवों का सोमवार को भ्रमण किया और किसानों से मिलकर उनकी समस्याएं जानी। उन्होंने केंद्र और प्रदेश भाजपा सरकार पर निशाना साधा और किसानों को भ्रमित करने का आरोप लगाया। जितिन प्रसाद ने कई गांवों में किसानों से मिलकर हालचाल लिया। उन्होंने कहा कि सरकारों ने जो वादे किसानों से किए थे उसमें कोई भी पूरा नहीं किया गया है। आज किसान आवारा पशुओं से परेशान हैं, जबकि भाजपा ने वादा किया था कि सरकार बनने पर गौशाला बनवाएंगे। प्रधानमंत्री को चार वर्ष बीत जाने के बाद लोगों की याद आई है। अब उनको विकास के प्रति प्रेम जगा है। भाजपा सरकार किसानों को भ्रमित कर रही है। जिले में किसानों का करोड़ों रुपया गन्ना मूल्य बकाया है। जिसका भुगतान अभी तक नहीं हो सका है। केंद्र प प्रदेश सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। डीजल, बिजली मूल्य वृद्धि जारी है। बाढ़ व कटान का स्थाई समाधान भी नहीं किया गया। किसान कल्याण रैली केवल छलावा है। इस दौरान प्रकाश ¨सह, ज्ञानू शुक्ला, सत्यपाल, मकरंद, अनूप पांडेय, राजपाल, रामकुमार ¨सह आदि मौजूद रहे।