विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीतापुर के पास ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा

By amal chowdhuryEdited By:
Published: Tue, 19 Sep 2017 09:24 AM (IST)Updated: Tue, 19 Sep 2017 09:31 AM (IST)

सोमवार को ठीक इसी जगह बुरवाल-बालामउ पैसेंजर ट्रेन भी पटरी से उतर गई थी, हालांकि उसमें भी कोई नुकसान नहीं हुआ था।

सीतापुर के पास ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा
सीतापुर के पास ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा

सीतापुर (जेएनएन)। सीतापुर के नजदीक एक मालगाड़ी का इंजन मंगलवार सुबह पटरी से उतर गया। फिलहाल किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। इंजन के पटरी से उतरने की खबर मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। तुरंत ही अधिकारियों के दल को मौके पर रवाना किया गया है।

अधिकारियों के अनुसार इंजन किस वजह से बेपटरी हुआ उसका कारण जानने की कोशिश की जा रही है। गौरतलब है कि सोमवार को ठीक इसी जगह बुरवाल-बालामउ पैसेंजर ट्रेन भी पटरी से उतर गई थी, हालांकि उसमें भी कोई नुकसान नहीं हुआ था।

यह भी पढ़ें: लखनऊ में मलाईदार कुर्सियों पर जमे 33 बाबुओं के तबादले

लेकिन जाहिर है अधिकारियों ने उस हादसे से कोई सबक नहीं लिया जिस वजह से आज फिर ठीक उसी जगह यह हादसा हुआ।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर में मेरी हत्या की साजिश की गई थी: मायावती