छात्राओं को स्वच्छता किट वितरित
सीतापुर : केंद्रीय विद्यालय की द्वितीय पाली में शनिवार को स्वस्थ्य भारत मिशन के तहत कार्यक्रम आयो
सीतापुर : केंद्रीय विद्यालय की द्वितीय पाली में शनिवार को स्वस्थ्य भारत मिशन के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को शारीरिक स्वस्थ्य एवं स्वच्छता के संदर्भ जानकारी दी गयी।
छात्राओं को यूनिसेफ की ओर से उपयोगी जानकारी प्रदान की गयी। सभी छात्राओं को स्वच्छता किट प्रदान की गई तथा उसकी उपयोग विधि बताई गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी राकेश कुमार पांडेय रहे। उन्होंने स्वच्छता अभियान पर प्रकाश डाला और सभी से इसमें सहभागी बनने का आग्रह किया। इस मौके पर प्राचार्य सुनील कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी तुलसीराम ने भी विचार व्यक्त किए। सुधीर कुमार, स्वाति, प्रियंका, मंगलम कुमार ¨सह, ऋतु तिवारी मौजूद रहे। संचालन हर किशोर दीक्षित ने किया।