गणपति विसर्जन यात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब
सीतापुर : संकटा देवी मंदिर के सांस्कृतिक मंच पर विराजमान भगवान गणेश प्रतिमा की बुधवार सुबह पूजन क
सीतापुर : संकटा देवी मंदिर के सांस्कृतिक मंच पर विराजमान भगवान गणेश प्रतिमा की बुधवार सुबह पूजन कर आरती की गयी। पूजन-अर्चन पुरोहित श्रवण शास्त्री ने किया। इसके बाद गणपति को विसर्जन के लिए जब भक्तों ने उठाया तो उनकी आंखों में आंसू छलक आए। भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा गाजे-बाजे के साथ नगर के मुख्य मार्ग से निकाली गयी। यात्रा में विभिन्न संगठनों के साथ सैकड़ों श्रद्धालु शामिल थे। लोग अमीर-गुलाल उड़ाते हुए गणपति बप्पा मोरया अगले बरस जल्दी आ के जयकारों से वातावरण गूंजायमान किया। बैंडबाजों की धुन पर लोग नाचते गाते चल रहे थे। संकटा देवी मंदिर से शुरू हुई भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा देखते ही बन रही थी। यात्रा में नेता सुभाष चंद्र बोस व्यायामशाला के करीब तीन दर्जन युवाओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। विश्व ¨हदू परिषद व बजरंग दल के करीब एक सैकड़ा युवक बाइकों पर आकर्षक वेशभूषा में विशाल भगवा ध्वज लहराते हुए गणपति के जयकारे लगाते हुए आगे-आगे चल रहे थे। नगर की सड़क श्रद्धालुओं की सैलाब से पटी थी। शोभायात्रा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व जल बिहारी उत्सव समिति के लोगों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। शोभायात्रा एसबीआई बैंक, तहसील, चिकमंडी, बजाजा चौराहा होते हुए रामकुंड चौराहा पहुंची। यहां से भक्तों ने गणेश प्रतिमा को चौका नदी के चंदौली घाट के लिए भावपूर्ण माहौल के बीच विदा किया। घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जल में प्रतिमा का विसर्जन किया गया। चंद्र भूषण शुक्ल, मोहन प्रसाद बारी, शैलेंद्र त्रिपाठी, शिवनाथ जायसवाल, कृष्ण कुमार गुप्त, शिवदास पुरवार, अशोक नाग, सरोज शुक्ल, राजेंद्र वर्मा, वागीश दिनकर, कुंवर रस्तोगी आदि शामिल रहे।