विधि-विधान पूर्वक हुआ महारुद्र हवन
द्दड्डठ्ठद्दड्ड द्दश्रद्वह्लद्ब ह्मद्ब1द्गह्मद्दड्डठ्ठद्दड्ड द्दश्रद्वह्लद्ब ह्मद्ब1द्गह्मद्दड्डठ्ठद्दड्ड द्दश्रद्वह्लद्ब ह्मद्ब1द्गह्मद्दड्डठ्ठद्दड्ड द्दश्रद्वह्लद्ब ह्मद्ब1द्गह्म
नैमिषारण्य (सीतापुर) : नैमिषारण्य स्थित आदि गंगा गोमती नदी के तट पर नवनिर्मित दक्षिण भारतीय त्रिशक्ति धाम (बड़ा आंध्रा आश्रम) में विविध अनुष्ठान रविवार को भी जारी रहे। सुबह महाशतचंडी हवन, महासुदर्शन हवन और महारुद्र हवन का अनुष्ठान प्रारंभ किया गया जो शाम तक जारी रहा। दक्षिण भारतीय विद्वानों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से कार्यक्रम कराए। यह अनुष्ठान आश्रम में 3 फरवरी तक चलेगा। अनुष्ठानों में दक्षिण भारतीय आचार्य व श्रद्धालुओं की सहभागिता है। त्रिशक्ति धाम के प्रमुख जीवीआर शास्त्री ने बताया कि अनुष्ठान का शुभारंभ सुबह आठ बजे होता है इसके बाद यह शाम आठ बजे तक चलता है।