नौटंकी में अभिनय के दौरान नाल फटी, चार घायल
महमूदाबाद(सीतापुर): कोतवाली क्षेत्र के सरैंया बल्देव सिंह निवासी राजेश कुमार नौटंकी कंपनी चलाते हैं।
By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Mar 2019 10:39 PM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2019 10:39 PM (IST)
महमूदाबाद(सीतापुर): कोतवाली क्षेत्र के सरैंया बल्देव सिंह निवासी राजेश कुमार नौटंकी कंपनी चलाते हैं। गुरुवार रात कातुरी कलां गांव में कंपनी का कार्यक्रम था। स्टेज सजा हुआ था और उस पर कलाकार अभिनय करने में जुटे हुए थे। एक ²श्य में फायर का सीन दर्शाना था। मंच पर अभिनय कर रहे कंपनी स्वामी राजेश के पुत्र राजाराम (18) ने ज्यों ही फायर का प्रयास किया। तेज आवाज के साथ नाल फट गई। इससे स्टेज पर मौजूद राजाराम, अटारिया के बांसखेड़ा रमनगरा निवासी राजकुमार(31), तिलोरी (32), आरिफ (42), राजेश (40) झुलस गए। घटना में राजाराम को अधिक चोट आई है। सभी लोगों को इलाज के लिए सीएचसी महमूदाबाद में भर्ती कराया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें