आठ पर्चे खारिज, अब 12 में मुकाबला
नामांकन प्रपत्रों की जांच के बाद साफ हो गई तस्वीर। फार्म- 26 अपूर्ण होने की वजह से सात पर्चे खारिज।
सीतापुर : लोकसभा चुनाव के लिए मैदान पूरी तरह सज चुका है। मुकाबले से पहले नामांकन प्रपत्रों की जांच के बाद आठ प्रत्याशियों का पर्चा खारिज हो गया है। इस तरह अब 12 प्रत्याशी ही मैदान में बचे हैं। इससे यह भी स्पष्ट हो गया है कि अब चुनाव की प्रक्रिया के लिए हर बूथ पर एक ही ईवीएम लगानी होगी। अगर प्रत्याशी अधिक होते तो जिला प्रशासन को बूथ पर दो ईवीएम लगानी पड़तीं।
सीतापुर संसदीय सीट के लिए मतदान छह मई को होना है। इस सीट पर चुनाव लड़ने के लिए दावेदारों ने 10 से 18 अप्रैल के बीच कड़ी सुरक्षा में डीएम न्यायालय में नामांकन किया था। निर्धारित अवधि में प्रपत्र तो 24 बिके थे मगर, 20 ने ही नामांकन किया। इसके बाद शनिवार को नामांकन प्रपत्रों की जांच हुई। इस दौरान कई प्रत्याशियों ने सही ढंग से जानकारी नहीं भरी थी। इस वजह से उनका नामांकन खारिज कर दिया गया। इनमें सात दावेदारों ने तो फार्म-26 में चूक कर दी थी। इसके अलावा एक दावेदार को आयोग पहले ही अयोग्य घोषित कर चुका था। दरअसल, पूर्व में चुनाव लड़ने के बाद उसने पूरा ब्योरा ही नहीं जमा किया था। अब इनके बीच मुकाबला
उम्मीदवार दल
राजेश वर्मा भाजपा
कैसरजहां कांग्रेस
नकुल दूबे बसपा
विजय कुमार मिश्र प्रसपा
अनिल सिंह आम जनता पार्टी
सय्यद अबू बक भारत प्रभात पार्टी
गीता देवी बहुजन अवाम पार्टी
महेंद्र कुमार आवामी समता पार्टी
तुराब अली निर्दल
प्यारे लाल निर्दल
विनोद कुमार निर्दल
डॉ. शुचिता कुमार निर्दल इनके पर्चे खारिज
उम्मीदवार दल
रामस्वरूप लेखवानी निर्दल
उमेश सिंह किसान मजदूर संघर्ष पार्टी
किशोरी लाल भारती राष्ट्रीय मोर्चा
पीसी कुरील इंडियन नेशनल लीग
रामलखन गौतम आल इंडिया पिछड़ा जन समाज पार्टी
सोमेश कुमार भारतीय लोक सेना
नरायन कांग्रेस
रामनरेश कल्याणवादी पार्टी भारत