Move to Jagran APP

डिजाइनर शेरवानी-कुर्ता और लहंगा बने पसंद नंबर वन

वैवाहिक समारोहों के मद्देनजर खरीदारी में जुटा युवा वर्ग विभिन्न किस्म की पोशाकें बाजार में हैं मौजूद।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Nov 2021 11:00 PM (IST)Updated: Sun, 21 Nov 2021 11:00 PM (IST)
डिजाइनर शेरवानी-कुर्ता और लहंगा बने पसंद नंबर वन
डिजाइनर शेरवानी-कुर्ता और लहंगा बने पसंद नंबर वन

सीतापुर : सहालग शुरू होने के साथ समारोह में पहने जाने वाले वस्त्रों की खरीदारी भी जोर पकड़ रही है। युवतियां जहां डिजाइनर लहंगा पसंद कर रहीं हैं, वहीं, युवकों को कुर्ता-शेरवानी भा रहा है। ब्रांडेड कपड़ों के शोरूम और टेलर के पास आर्डर की भरमार है, जहां पैर रखने की जगह तक नहीं है।

loksabha election banner

शोरूम संचालक जीवेश साहनी ने बताया इस समय लोग वैवाहिक समारोह की तैयारियों में जुटे हुए हैं। साडि़यों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ है। युवतियां भी खरीदारी में पीछे नहीं हैं, जो कि डिजाइनर कपड़ों पर ज्यादा जोर दे रही हैं।

डिमांड में सिल्क व नेट का लहंगा :

शैली महेंद्र का कहना है इस समय सबसे ज्यादा वेलवेट, नेट और सिल्क के बने लहंगों की डिमांड है। दुल्हन के लिए सिल्क का लहंगा काफी पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा युवतियां वेलवेट व नेट की भी मांग कर रही हैं। उन्होंने बताया कि एडवांस बुकिग भी आ रही हैं। प्रतिदिन आठ से दस लहंगा तैयार कर रहे हैं। उनके पास 15 सौ से लगाकर तीन हजार पांच हजार रुपये तक के लहंगा हैं, हालांकि तमाम युवतियां ज्यादा कीमत के लहंगा पसंद कर रही हैं जिन्हें आर्डर पर ही तैयार किया जाता है। डिमांड को देखते हुए सिलाई करने वालों की भी संख्या बढ़ाई है।

कुर्ता-शेरवानी की बढ़ी मांग :

शादी में दूल्हे को शेरवानी में देखना ज्यादा पसंद किया जाता है। साथ ही दूल्हे के भाई व साथी कुर्ता की मांग कर रहे हैं। टेलर अकबर ने बताया कि दूल्हे के लिए गोल्डन जरीवाली शेरवानी की मांग हो रही है। गोल्डन जरी वाली शेरवानी प्रचलित है। बैलून पायजामा, टू पीस सूट, थ्री पीस सूट भी खूब बिक रहा है। इनकी कीमत 32 सौ व 45 सौ से शुरू हो रही है। बताया कि कारीगर शेरवानी तैयार करने में जुटे हुए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.