Move to Jagran APP

विरोधियों को अखर रहीं भाजपा की नीतियां : दिनेश शर्मा

सीतापुर : नगर निकाय के चुनावी यज्ञ में सभी मतदाता अपनी आहुति अवश्य दें। भाजपा सर्व समाज के विका

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Nov 2017 09:48 PM (IST)Updated: Thu, 23 Nov 2017 09:48 PM (IST)
विरोधियों को अखर रहीं भाजपा की नीतियां : दिनेश शर्मा

सीतापुर : नगर निकाय के चुनावी यज्ञ में सभी मतदाता अपनी आहुति अवश्य दें। भाजपा सर्व समाज के विकास के लिए तत्पर है। प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी इस मुहिम को आगे बढ़ा रहे हैं। सबका साथ सबका विकास हमारा लक्ष्य है। यह बात प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने तहसील मुख्यालय के सामने आयोजित जन सभा में कही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि भाजपा की विकास परक नीतियों विरोधियों को अखर रही है। इसके लिए सभी भ्रष्टाचारी एकजुट हो रहे हैं, लेकिन जन समर्थन भाजपा के साथ है। निकाय चुनाव में भाजपा को मत देकर विकास का इतिहास लिखें। अब उत्तर प्रदेश की सूरत बदल चुकी है। गुंडे, माफिया प्रदेश छोड़कर चले गए। औद्योगिक घराने यहां फैक्ट्रियां लगाने के लिए उत्साहित हैं। विदेश से भी निवेश शुरू हो गया है। आने वाले समय में प्रदेश विकास के मामले सबसे ऊपर होगा। उन्होंने कहा भाजपा भेदभाव नहीं करती। इसी वजह से हर वर्ग के लोग खुश हैं। उन्होंने सिधौली नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद की भाजपा समर्थित प्रत्याशी मंजू पांडेय समेत सभी वार्डों के सभासदों को भी जिताने की अपील की। पूर्व विधायक ज्ञान तिवारी, जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता, आनंद दीक्षित, अचिन मेहरोत्रा, राहुल जायसवाल, मनोज त्रिवेदी, बच्चे बाजपेयी, सूर्यबख्श ¨सह, रामकरन रावत आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.