Move to Jagran APP

मेंथा के खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

घरवालों ने मृतक के इकलौते बेटे के आने का भी नहीं किया इंतजार

By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Jul 2021 11:48 PM (IST)Updated: Fri, 02 Jul 2021 11:48 PM (IST)
मेंथा के खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

सीतापुर : सुजातपुर के राम स्वरूप का शव गुरुवार रात में मेंथा फसल के खेत में मिला है। घर वालों ने रात में ही युवक के शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। बड़े भाई प्यारेलाल का कहना है कि रामस्वरूप शराब का आदी था। वैसे राम स्वरूप के परिवार में घर पर कोई रह नहीं रहा था। इकलौता बेटा कुलदीप हरियाणा में काम करता है। उधर, थानाध्यक्ष संत कुमार सिंह ने बताया, घटना की जानकारी मिलते ही वह रात में ही सुजातपुर पहुंचे थे। लेकिन, उनके पहुंचने से पहले मृतक के बड़े भाई प्यारेलाल ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। पूछने पर प्यारेलाल ने थानाध्यक्ष को बताया कि परिवार में मांगलिक कार्यक्रम है। इसलिए भाई राम स्वरूप के शव के अंतिम संस्कार में जल्दबाजी की गई है। प्यारेलाल ने इस मामले में किसी तरह की कार्रवाई से भी इनकार कर दिया है।

loksabha election banner

मटियारी में कच्ची शराब पीकर लौट रहा था रामस्वरूप

ग्रामीणों से खबर मिली है कि राम स्वरूप गुरुवार शाम को अपने घर से साइकिल से सुजातपुर मजरा मटियारी गया था। यहां केवानी नदी के किनारे कच्ची शराब बन रही थी। यहां आकर राम स्वरूप ने पहले शराब पी। शराब बनाने वालों ने रामस्वरूप की साइकिल ले ली थी। वह पैदल ही रात में घर लौट रहा था। रास्ते में सुजातपुर से पहले गनेशपुर के चकमार्ग पर राम सिंह के मेंथा फसल वाले खेत के पास तक आकर राम स्वरूप गिर गया था। रात करीब 10 बजे तक जब राम स्वरूप घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की थी। देखा गया कि राम स्वरूप मेंथा फसल वाले खेत के पास मृत अवस्था में पड़ा था। जिसे घर लाने के बाद उसके शव का रात में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

वर्जन- गुरुवार शाम चार बजे की घटना है। साढ़े छह बजे हमें सूचना मिली थी तो हम गए थे। पुलिस की जानकारी होने पर प्यारेलाल घर से भाग गया था। बुलाने पर प्यारेलाल आया तो बताया, राम स्वरूप शराब का आदी था। उसके शरीर में सूजन आ गई थी। कार्रवाई के लिए प्यारेलाल ने इनकार किया है। हमने प्यारेलाल के बयान की वीडियो बना लिया है।

- संत कुमार सिंह, थाना प्रभारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.