'चरम पर भ्रष्टाचार, लोकतंत्र की उपेक्षा'
सिधौली (सीतापुर) : पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री रामलाल राही ने रविवार को एक सामाजिक सछ्वावन
By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Sep 2018 11:06 PM (IST)Updated: Sun, 02 Sep 2018 11:06 PM (IST)
सिधौली (सीतापुर) : पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री रामलाल राही ने रविवार को एक सामाजिक सछ्वावना गोष्ठी की। उन्होंने कहा कि आज भ्रष्टाचार चरम पर है, लोकतंत्र की उपेक्षा हो रही है। स्वार्थ पूर्ति राजनीति त्याग कर हमें स्वस्थ समाज की परिकल्पना के लिए आगे आना होगा। सत्ता पाने के लिए जनप्रतिनिधि जनता से लुभावने वादे करते हैं परंतु चुनाव जीतने के बाद सारे वादे भूल कर स्वार्थ की राजनीति करने लग जाते हैं। जिससे उनकी प्रशासन पर कोई पकड़ नहीं रह जाती। निष्पक्ष सामाजिक न्याय से ही सरकार व समाज दोनों के मध्य सछ्वाव पैदा होगा। गोष्ठी की अध्यक्षता महिला महाविद्यालय के प्रबंधक व पूर्व प्रोफेसर डॉ. सुंदर लाल यादव ने की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें