Move to Jagran APP

हमेशा सच्चाई की राह पर चली कांग्रेस

सीतापुर : कांग्रेस कार्यालय पर सेवादल अध्यक्ष हसीना खातून की अध्यक्षता में हुई। सेवादल के राष्ट्र

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 11:47 PM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 11:47 PM (IST)
हमेशा सच्चाई की राह पर चली कांग्रेस

सीतापुर : कांग्रेस कार्यालय पर सेवादल अध्यक्ष हसीना खातून की अध्यक्षता में हुई। सेवादल के राष्ट्रीय सुनील श्रीवास्तव ने कहा कि जब-जब कांग्रेस का मुख्य फ्रंटल संगठन सेवादल कमजोर हुआ तब पार्टी इससे प्रभावित हुई और जब कांग्रेस कमजोर हुई तब देश का विकास पटरी से उतर गया। कांग्रेस ने देश को सामाजिक समदर्शिता और वैचारिक दूरदर्शिता से चलाया और विश्व के 10 मुख्य देशों की सूची में शामिल कराया। उन्होंने

loksabha election banner

कृष्ण कुमार मिश्र को मुख्य संगठक सेवादल मनोनीत किया। प्रदेश संगठक मोहन चंद्र उप्रेती ने कहा कि हमारा लक्ष्य है विजय। जीत हमेशा त्याग और बलिदान के साथ सच्चाई की राह पर चलने वालों की होती है। राजनीति जाति-धर्म में भेद करने वालों के बस की बात नहीं है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीत दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव योजनाबद्ध होकर नीतिगत तरीके से नेतृत्व किया है। भारत का तिनका-तिनका बनाने में किसानों ने बलिदान दिया है। कार्यक्रम को सेवादल अध्यक्ष हसीना खातून, पुष्पा भार्गव, राजीव शर्मा, संजय दीक्षित, धीरेश कश्यप, श्रीष चंद्र शुक्ल ने भी बैठक को संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.