घुसपैठियों को देश से बाहर जाना होगा : शफाअत हुसैन
ष्श्रद्वद्गठ्ठह्ल श्रठ्ठ ष्ड्डड्डष्श्रद्वद्गठ्ठह्ल श्रठ्ठ ष्ड्डड्ड
सीतापुर : भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री व वक्फ विकास निगम के निदेशक शफाअत हुसैन ने हरगांव क्षेत्र पैतला गांव में सीएए के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। निदेशक ने कहा कि जो घुसपैठिये देश में छिपे हैं उनको बाहर जाना होगा। सीएए व एनआरसी को लाने का यही उद्देश्य है। इसका जो विरोध कर रहे हैं वह अशिक्षित व जाहिल हैं। विरोधी दल राजनीति कर रहे हैं। औरतों व बच्चों को आगे कर राजनीतिक रोटियां सेंकी जा रही हैं।
अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आसिफ जमा रिजवी ने कहा कि विरोध की पराकाष्ठा है। विरोध के लिए बच्चों व औरतों का सहारा लिया जा रहा है। इससे शर्मनाक और क्या हो सकता है। अध्यक्षता मोर्चा के अवध क्षेत्र मंत्री सलमान जैदी ने की। संचालन जिला महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा समीर अहसन रिजवी ने किया। इसके बाद वक्फ निगम के निदेशक ने सभी के साथ गांव का भ्रमण किया और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से मिले। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने ऐतिहासिक विकास किया है। मोदी सरकार सर्व समाज के कल्याण व उत्थान के लिए लगी है। जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर काम हो रहा है। विरोधी परेशान हैं, उनके पास कोई मुद्दा नहीं। इसलिए केवल विरोध के लिए विरोध हो रहा है। लोगों ने कुछ समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर निदेशक ने अधिकारियों को निदान के निर्देश किया। इस दौरान जुनेद आलम, समीर अहसन रिजवी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।