जारी है सर्दी का सितम
सीतापुर: जिले में सर्द मौसम का सितम जारी है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। शनिवार को अ
By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Dec 2018 11:31 PM (IST)Updated: Sat, 29 Dec 2018 11:31 PM (IST)
सीतापुर: जिले में सर्द मौसम का सितम जारी है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 18 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को भी लोग ठिठुरते नजर आए। जिले में अलाव की व्यवस्था नहीं थी, इससे आम जनमानस के साथ बेसहारा पशु भी परेशान रहे। धूप निकलने की वजह से दोपहर के वक्त लोगों को कुछ राहत रही। लेकिन दोपहर ढलते ही एक बार फिर से जिले को सर्द मौसम ने जकड़ लिया। नतीजा शाम के वक्त जो भी निकला, वह ठिठुर कर रह गया। पूरा दिन धुंध छाई रही, शाम के वक्त धुंध कुछ अधिक ही नजर आई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें