क्वारंटाइन सेंटर से गायब हुए पांच लोगों पर केस
मुंबई से आए 10 लोगों को तहसील प्रशासन ने नगर के गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में क्वारंटाइन किया था। जिसमें से पांच लोग बिना बताए गायब हो गए। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि सभी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इन लोगों को पुन क्वारंटाइन सेंटर लाया गया है।
सीतापुर : क्वारंटाइन सेंटर से बिना बताए गायब हुए पांच लोगों के खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज कराया गया है। बुधवार को मुंबई से आए 10 लोगों को तहसील प्रशासन ने नगर के गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में क्वारंटाइन किया था। जिसमें से पांच लोग बिना बताए गायब हो गए। इसका पता तब चला जब सीएचसी से कोरोना जांच के लिए नमूने लेने के लिए स्वास्थ्य टीम क्वारंटाइन सेंटर गई। वहां पर केवल पांच लोग ही मिले। जबकि शेष पांच मौजूद नहीं थे। इसकी सूचना एसडीएम व पुलिस को दी गई। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि संबंधित लोग क्षेत्र के अलादादपुर गांव के हैं। सभी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इन लोगों को पुन: क्वारंटाइन सेंटर लाया गया है।