भाजपा सरकार जनता की हितैषी
भाजपा सरकार जनता की हितैषी
सीतापुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांव के गरीबों, दलितों, किसानों के उत्थान के लिए रात दिन एक कर दिया। उन्होंने उज्जवला योजना से घर घर चूल्हे का धुआं खत्म करने का प्रयास किया। पंडित दीन दयाल उपाध्याय बिजली योजना के तहत फ्री में बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराए। गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत छत उपलब्ध कराई। ये प्रयास दर्शाते हैं, कि भाजपा ही जनता की सच्ची हितैषी है। यह बात सांसद राजेश वर्मा ने कमला संदेश पदयात्रा के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि गरीब से गरीब व्यक्ति का महंगा इलाज फ्री में हो सके इसके लिए आयुष्मान योजना चलाई है। हर दिन देश विकास के पथ पर बढ़ता जा रहा है। सांसद ने गांजरी क्षेत्र के लोधनपुरवा, लखपड़ा आदि गांवों का भ्रमण किया। वहीं महमूदाबाद क्षेत्र के करौंदी, भरथर, तारापुर, बोहरा, अरसेना, कंचनपुर आदि गांवों का भ्रमण किया। पदयात्रा को जिला महामंत्री अचिन मेहरोत्रा, रामलाल यादव, अनूप विश्वकर्मा, मोहनबारी आदि ने संबोधित किया। भ्रमण के दौरान अश्वनी, मुकेश मिश्रा, संजय, रामकुमार आदि मौजूद थे। अटरिया क्षेत्र में क्षेत्रीय महामंत्री दिनेश तिवारी व मनीष शाहनी ने कबरन, गोधना, बखतखेरा में पदयात्रा कर केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को ग्रामीणों को बताया। उन्होंने 2019 में फिर से मोदी सरकार बनाने की अपील की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मनोज त्रिवेदी, राम बक्स रावत, चंद्र प्रकाश ¨सह आदि मौजूद थे। सिधौली में पूर्व ब्लाक प्रमुख रामकरन रावत के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई। यात्रा मानपारा,बसंतपुर व गुल्लरताली गांवों से गुजरी। इस दौरान किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ल,पुष्पेंद्र ¨सह आदि मौजूद थे। बिसवां क्षेत्र में भी पदयात्रा निकाली गई। इस मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष कंचन पांडेय, पीयूष मौर्या, मार्कंडेय यादव, पंकज मौर्या, अजय गुप्ता, अरुण शुक्ला आदि मौजूद थे। मिश्रिख क्षेत्र में विधायक रामकृष्ण भार्गव ने पदयात्रा निकाली। इस मौके पर अजय प्रताप ¨सह, अभिषेक त्रिपाठी, राम गोपाल अवस्थी, विनय ¨सह आदि मौजूद थे।