विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीतापुर में डीएम-एसपी कर रहे थे जनसुनवाई, तहसील परिसर से लेखपाल की बाइक हो गई चोरी

Published: Mon, 21 Sep 2026 04:04 AM (IST)

महोली तहसील परिसर में डीएम-एसपी की जनसुनवाई के दौरान एक लेखपाल की बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने शिकायत दर्ज ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. डीएम-एसपी की जनसुनवाई के दौरान लेखपाल की बाइक चोरी।

  2. महोली तहसील परिसर से हुई चोरी, पुलिस पर उठे सवाल।

  3. पुलिस ने शिकायत की रिसीविंग देने से साफ मना किया।

संवाद सूत्र, महोली (सीतापुर)। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान शनिवार को तहसील सभागार में जिलाधकारी डॉ. राजा गणपति आर और एसपी अंकुर अग्रवाल जनसुनवाई कर रहे थे। इसी बीच परिसर से लेखपाल की बाइक चोरी हो गई। कोतवाली में शिकायत के बाद लेखपाल ने रिसीविंग मांगी तो सिपाही ने मना कर दिया। कोतवाल ने घटना से ही इन्कार कर दिया। यह स्थिति आम जनमानस की शिकायतों के प्रति पुलिस की गंभीरता पर सवाल खड़ा करती है।

रिछाही निवासी लेखपाल कपिल वर्मा शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में बाइक से आए थे। जनसुनवाई के बाद जब वह बाइक के पास पहुंचे तो गायब मिली। आसपास तलाश करने के बावजूद बाइक का पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया, जहां सिपाही ने रिसीविंग देने से मना कर दिया।

कोतवाल जेबी पाण्डेय ने ऐसी घटना के बारे में जानकारी न होने की बात कही। अपर पुलिस अधीक्षक-दक्षिणी दुर्गेश सिंह ने कहा कि शिकायतकर्ता को थाने से रिसीविंग दी जाती है। यदि लेखपाल की बाइक चोरी हुई है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- सीतापुर: गैर मुस्लिम छात्रों को स्कूल में इस्लामिक साहित्य बांटने पर बवाल, 3 लोगों पर मुकदमा दर्ज