Move to Jagran APP

बाइक सवार की गोली मारकर हत्या

हमलावरों में तालगांव के कंजा शरीफपुर प्रधान समेत चार लोगों के नाम आए सामने। देर शाम तक हत्याकांड का कारण नहीं स्पष्ट कर पाई पुलिस।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Oct 2021 10:07 PM (IST)Updated: Sat, 16 Oct 2021 10:07 PM (IST)
बाइक सवार की गोली मारकर हत्या

सीतापुर : चचेरे साले के साथ बाइक से घर लौट रहे युवक पर हमलावरों ने गोलियां दागकर उसे मौत के घाट उतार दिया। हमलावर बोलेरो पर सवार थे। युवक के सिर में कई गोलियां लगी हैं।

loksabha election banner

तालगांव क्षेत्र के कंजा शरीफपुर का हसीब उर्फ हाजी चचेरे साले शफीक के साथ बाइक से शनिवार सुबह 10 बजे घर से निकला था। दोपहर को ये लोग हरगांव से लौट रहे थे। खबर है, रास्ते में ककरहिया गांव के छोर में हसीब ने बाइक रोकी और फोन पर काल को रिसीव कर बात करने लगा। पीछे से बोलेरो आई। बोलेरो से चार-पांच लोग उतरते ही गाली-गलौज करने के साथ ही हसीब पर फायर करने लगे। कई लोगों को देख साला शफीक मौके से भाग गया। हमलावरों के निकलने के बाद शफीक आकर देखा, बहनोई हसीब मर गया है। शफीक अहमद ने घर में खबर की। ग्रामीणों की खबर पर पहुंची पुलिस ने मृतक हसीब के शव व उसकी बाइक को कब्जे में लिया। कई ग्रामीणों से भी पूछताछ की है। मृतक का मोबाइल नहीं मिला है।

कंजा शरीफपुर प्रधान का भी सामने आया नाम :

थानाध्यक्ष ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया, हमले का कारण स्पष्ट नहीं हो रहा है। वैसे मृतक हसीब उर्फ हाजी तीन भाइयों में सबसे छोटा है। इसकी कई वर्ष पहले शादी हुई थी। मृतक के बच्चे भी नहीं है। हमलावरों में कंजा शरीफपुर प्रधान इसरार व उसका भाई कल्लू और जन्नू व इकरार के नाम सामने आए हैं। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

गिरफ्तारी को लगीं पुलिस टीमें :

एसपी आरपी सिंह ने बताया, हमलावर व मृतक पक्ष दोनों आपस में रिश्तेदार ही हैं। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए स्वाट व सर्विलांस टीमों के साथ ही चार थानाध्यक्षों को भी लगाया है। प्रारंभिक पूछताछ में मृतक हसीब के चचेरे साले ने बताया है कि जब घटना हुई तो वह लघुशंका गया था। साला कुछ स्पष्ट नहीं बता रहा है। फिर भी पुलिस कई बिदुओं पर जांच कर रही है।

घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अफसर :

एसपी आरपी सिंह, एएसपी उत्तरी डा. राजीव दीक्षित, सीओ सदर अभिषेक प्रताप अजेय, सीओ लाइन सुनील कुमार यादव, हरगांव, इमलिया सुल्तानपुर व कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.