भगवान को निर्मलता प्रिय : कृष्णाचार्य
सीतापुर : लालबाग शहीद पार्क में रामचरित मानस समिति के तत्वावधान में चल रहे मानस मेले के सातव
सीतापुर : लालबाग शहीद पार्क में रामचरित मानस समिति के तत्वावधान में चल रहे मानस मेले के सातवें दिन विविध कार्यक्रम हुए। यज्ञाचार्य बृजेंद्राचार्य ने यज्ञ संस्कार कराए। शतचंडी के मंत्रों से आहुति दी गई और विश्व कल्याण की कामना की गयी। संपूर्णानंद महराज ने प्रवचन करते हुए कहा भक्ति में ज्ञान और वैराग्य का महत्वपूर्ण स्थान है। बिना वैराग्य के भक्ति कहां संभव है। बिना ज्ञान के वैराग्य नहीं होने वाला। कृष्णाचार्य महराज ने कहा कि भगवान राम कहते हैं कि व्यक्ति का मन जब निर्मल होता है तब मैं स्वत: उसके पास चला जाता हूं। मुझे छल करने वाला कपट के भाव का मानव पसंद नहीं है। जो निर्मल है वह हमारे मन में बसता है। प्रहलाद शास्त्री, अशोक शुक्ल, रमारमण त्रिवेदी, मुकुंदेलाल त्रिवेदी ने भी मानस के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया। संचालन अध्यक्ष विशंभर दयाल तिवारी ने किया। उमाशंकर त्रिवेदी, आचार्य राम प्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे। समापन पर प्रसाद वितरित किया गया।