Move to Jagran APP

कौमी एकता का प्रतीक बावन डंडे का ताजिया

सीतापुर : नगर का ऐतिहासिक 52 डंडे का ताजिया कौमी एकता का प्रतीक है। ताजिया बनकर तैयार है, इसे रौजा द

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 10:35 PM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 10:35 PM (IST)
कौमी एकता का प्रतीक बावन डंडे का ताजिया
कौमी एकता का प्रतीक बावन डंडे का ताजिया

सीतापुर : नगर का ऐतिहासिक 52 डंडे का ताजिया कौमी एकता का प्रतीक है। ताजिया बनकर तैयार है, इसे रौजा दरवाजा स्थित युसुफ खान गाजी की दरगाह पर अंतिम रूप दिया जा रहा है। नवीं मोहर्रम की रात दरगाह के बाहर चबूतरे पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रखा जाएगा। दस मुहर्रम की शाम पांच बजे ताजिया चबूतरे से उठकर रात बारह बजे दादा मियां की मजार के पास रखा जाएगा। ग्यारह मुहर्रम को सुबह दस बजे इस स्थान से उठाकर कदीमी रास्तों से ले जाकर देर शाम कर्बला पहुंचेगा। जहां देर शाम लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया जाएगा। 52 डंडे के ताजिया की शुरुआत यहां सैकड़ों वर्ष पूर्व आए प्रथम मुगल युसुफ खान गाजी ने कराई थी। खैराबाद में 52 मोहल्ले हैं। जहां विभिन्न धर्मों के लोग निवास करते हैं। हर मोहल्ले का एक डंडा बतौर प्रतीक मानकर ताजिया में शामिल किया गया। इसका मकसद नगर की गंगा जमुनी संस्कृति व एकता को मजबूत करना था। 52 डंडे के ताजिया जुलूस में विभिन्न धर्मों के लोग आज भी श्रद्धा के साथ शामिल होते आ रहे हैं। यही कारण है कि 11 मुहर्रम को 52 डंडे के ताजिया को देखने के लिए देश के विभिन्न प्रांतों से लाखों लोग खैराबाद में जमा होते हैं। ऐतिहासिक 52 डंडे का ताजिया भाईचारे को आज भी मजबूत कर रहा है। ताजिया देखने दूर-दूर से लोग आते हैं। यह ताजिया सछ्वाव का प्रतीक बना है।

loksabha election banner

वाहिद हुसैन 52 डंडे का ताजिया खैराबाद की शान है। हर मोहल्ले का इसमें प्रतिनिधित्व है, सभी को सम्मान दिया गया है। सैकड़ों वर्ष से यह परंपरा आज भी कायम है।

फरीद बेग आज हमारी उम्र 80 वर्ष है। बचपन में अपने पिताजी के साथ ताजिया देखने जाते थे। यह एकता का प्रतीक है। लोगों में ताजिया को कंधा देने की होड़ रहती है।

अयोध्या प्रसाद मिश्र 52 डंडे का ताजिया भाईचारा व प्रेम को आज भी मजबूत कर रहा है। सभी धर्मों के लोग कार्यक्रम में आते हैं। यह देखकर गर्व की अनुभूति होती है।

शुभम ¨सह


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.