बटुकों को कराया संस्कृत का अभ्यास
सीतापुर : उप्र संस्कृत संस्थानम लखनऊ के तत्वावधान में नैमिषारण्य स्थित आध्यात्म विद्यापीठ ब्रह्मचर्य आश्र
सीतापुर : उप्र संस्कृत संस्थानम लखनऊ के तत्वावधान में नैमिषारण्य स्थित आध्यात्म विद्यापीठ ब्रह्मचर्य आश्रम (नारदानंद आश्रम) में संस्कृत वाग्व्यवहार कार्यशाला के दूसरे दिन योगासन के साथ शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षक अंशू गुप्ता ने आश्रम के बटुकों को योगासन का अभ्यास कराया। इसके बाद प्रशिक्षक सुधाकर ने सभी बटुकों को एकात्मतास्तोत्र व ध्येय मंत्र का वाचन कराया। इसके बाद आदर्श शिविर का शुभारंभ किया गया। इसमें सरल पद्धति से संस्कृत में परिचय करना सिखाया गया। पुर्लिग, स्त्री¨लग, पुंसक¨लग भेद बताया गया। स:, सा, एष:,एषा पढ़ाया गया। मध्य में संस्कृत गीतों का गायन हुआ। पुन: संस्कृत संभाषण का अभ्यास कर बटुकों ने उत्साहपूर्वक भाषा को पढ़ा। इसी क्रम में पठन-पाठन की विधि प्रात: 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक निरंतर दस दिनों तक चलेगी। कार्यक्रम में संस्कृत संस्थान के प्रशिक्षक मनमोहन भी उपस्थित रहे। आश्रम के प्राचार्य आचार्य हरिओम शुक्ल ने सभी आचार्यों के साथ मिलकर संस्कृत भाषा के उत्थान का संकल्प लिया और सभी छात्रों से संस्कृत में ही संभाषण करने का आग्रह किया। इसी क्रम में द्वितीय शिविर आत्मानंद संस्कृत शिक्षण संस्थान में चल रहा है। यहां प्रशिक्षिका शालिनी, मीना, अशोक, रामप्रवेश संस्कृत संभाषण की शिक्षा दे रहे हैं। इस दौरान संस्थान के प्राचार्य आचार्य सर्वेश शुक्ल उपस्थित रहे।