अस्थाई गोशाला बनाकर पकड़े गए पशु
ड्डठ्ठद्बद्वड्डद्य ष्ड्डह्मद्गड्डठ्ठद्बद्वड्डद्य ष्ड्डह्मद्गड्डठ्ठद्बद्वड्डद्य ष्ड्डह्मद्ग
महोली (सीतापुर) : नगर पंचायत के ईओ ने कस्बे में अस्थाई गौवंश आश्रय स्थल बनाकर बेसहारा पशुओं को रखने की व्यवस्था की है। नगर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर विचरण करने वाले पशुओं को पकड़कर इसी में रखा जाएगा। ''दैनिक जागरण'' ने 12 फरवरी के अंक में ''कब मिलेगा गौशाला में आश्रय'' शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। जिसके बाद नगर पंचायत प्रशासन ने मुराउन टोला में अस्थाई पशु आश्रय स्थल की व्यवस्था कराई। यहां टीन शेड डालकर पशुओं के चारे व चारा रखने के ड्रम की व्यवस्था की गई। ईओ दिनेश भार्गव ने बताया कि अस्थायी गोवंश पशु आश्रय स्थल का प्रबंध कराया है। कान्हा पशु आश्रय स्थल का निर्माण अभी अधूरा है। जैसे ही कार्य पूरा होगा पशुओं को वहां भेज दिया जाएगा। पशुओं के लिए चारा व पानी की व्यवस्था करा दी गई है। एसडीएम शशि भूषण राय ने बताया कि नगर में अभियान चलाकर बेसहारा पशुओं को पकड़कर आश्रय स्थल में रखने के लिए कर्मचारियों को निर्देशित किया है। पशु राजमार्ग व गलियों में दिखने नहीं चाहिए। इस पर सख्ती से अमल कराएंगे।