देशभक्त होने के साथ क्रांतिकारी विचारक भी थे भगत सिंह
सीतापुर शहीद दिवस के उपलक्ष्य में आजाद हिद भगत संगठन ने जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित कि
सीतापुर : शहीद दिवस के उपलक्ष्य में आजाद हिद भगत संगठन ने जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया। इसके अलावा मिश्रिख में श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
आजाद हिद भगत संगठन के नगर अध्यक्ष प्रभात के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं ने महान क्रांतिकारी प्रखर राष्ट्रवादी भगत सिंह की मूर्ति पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। संगठन के कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह के जीवन को आदर्श मानते हुए देश सेवा पर जोर दिया। नगर अध्यक्ष प्रभात अग्निहोत्री ने युवाओं को भगत सिंह के विचारों को अपनाकर देश सेवा के लिए प्रेरित किया। शहीद भगत सिंह ने 14 वर्ष की आयु में ही निरंकुश शासन के विरोध में सरकारी स्कूलों की पुस्तकें और कपड़े जला दिए। उन्होंने चंद्रशेखर आजाद के साथ मिलकर अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन शुरू किया। भगत सिंह देशभक्त ही नहीं बल्कि एक क्रांतिकारी विचारक, दार्शनिक, चितक, लेखक भी थे। इस मौके पर वैभव, महेंद्र, शोभित, दीपक, अभिमन्यु, सूरज, प्रतीक उपस्थित रहे।
मिश्रिख में आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्ता और भाजपा नेता सुधीर शुक्ल राना ने कहा कि युवाओं को भगत सिंह के विचार, लेख आदि का पढ़ना चाहिए और शोषण विहीन समर्थ भारत के निर्माण में योगदान करना चाहिए। इस दौरान प्रेम तिवारी, देवेंद्र नंदवंशी, रामनरेश कश्यप, अभय चौरसिया, नईम खान, रत्नाकर मिश्र आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
---------
दो बाइकें टकराईं, मासूम सहित चार जख्मी
सीतापुर : कुतुबनगर मार्ग पर मंगलवार शाम दो बाइकें आपस में टकरा गई। इससे बाइक सवार चार लोग जख्मी हो गए। पिसावां के रामकिशन बाइक पर सवार होकर सीतापुर से अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में अरसेनी भट्ठा के पास सामने से आ रही बाइक से टकरा गया। सामने वाली बाइक पर सवार हुसैनगंज सीतापुर निवासी अरुण शुक्ल व उनका डेढ़ वर्षीय पुत्र दिव्यांश और रामचंद्र घायल हो गए। इन घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दारोगा अनिल कुमार तिवारी ने बताया सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घायलों में रामकिशुन की हालत गंभीर है।