Move to Jagran APP

सपाइयों ने अखिलेश यादव का मनाया जन्मदिन

चित्र-01एसआइटी14- संसू सीतापुर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 46वें जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर कार्यक्रम हुआ।

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Jul 2019 11:30 PM (IST)Updated: Tue, 02 Jul 2019 06:27 AM (IST)
सपाइयों ने अखिलेश यादव का मनाया जन्मदिन
सपाइयों ने अखिलेश यादव का मनाया जन्मदिन

सीतापुर : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 46वें जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर कार्यक्रम हुआ। सपाइयों ने पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। सपा जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में केक काटा गया और उनके दीर्घायु की कामना की गई।

loksabha election banner

इस मौके पर जिला अस्पताल में राबिन सिंह यादव, असद अराफात, अफजाल कौसर, नादिर, अरशद खान, राकेश जायसवाल, नवाब खान, अब्दुल आदि ने रक्तदान किया। मरीजों को फल वितरित किए गए। जिलाध्यक्ष ने सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव को राजनीति का सितारा बताया और कहा कि वह युवाओं के लिए प्रेरक हैं। इस दौरान पूर्व मंत्री रामपाल राजवंशी, अफजाल कौसर, जय सिंह यादव, महेंद्र यादव, सचिन जायसवाल ने भी संबोधित किया। कौशलेंद्र सिंह, अंकित त्रिवेदी, मनोज भारती, मो शब्बीर खां, इसराक गाजी,राम प्रकाश यादव, मोहसिन अंसारी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.