अजगर ने बकरी को बनाया निवाला
गजोधरपुर गांव के पास से निकली अटरिया स्केप नहर किनारे दोपहर के समय गांव की बकरियां घास चर रहीं थीं। तभी झाड़ी में छिपे एक अजगर ने बकरी को दबोच लिया।
सीतापुर : थाना क्षेत्र में नहर किनारे घास चर रही बकरी को अजगर ने अपना निवाला बना लिया। क्षेत्र के गजोधरपुर गांव के पास से निकली अटरिया स्केप नहर किनारे दोपहर के समय गांव की बकरियां घास चर रहीं थीं। तभी झाड़ी में छिपे एक अजगर ने बकरी को दबोच लिया। बकरी के चिल्लाने पर चरवाहों की निगाह पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बकरी को अजगर दबोचे था। दोनों गुत्थम गुत्था होकर नहर में जा गिरे। अजगर ने बकरी को नहीं छोड़ा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन रक्षक रामसेवक वर्मा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की सहायता से अजगर को नहर से बाहर निकाला। तब तक बकरी की मौत हो चुकी थी। डिप्टी वन रेंजर सिधौली अनिल सिंह ने बताया कि अजगर को दाउदपुर के जंगल में छोड़ दिया गया है।