Ajab-Gajab: सीतापुर में सामने आया अनोखा मामला, महिला ने बनाया ड्यूटी चार्ट; दिन में साथ रहेगा प्रेमी और रात में पति
Ajab-Gajab in Sitapur: सीतापुर के महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र की महिला ने अपने पति और प्रेमी के साथ रहने के लिए "ड्यूटी चार्ट" की शर्त रखी थी।

सीतापुर में एक महिला को लेकर अजब-गजब मामला सामने आया
HighLights
महिला ने 21 मार्च को मंदिर में प्रेमी से किया था विवाह
प्रेमी, पति और बच्चों के साथ एक ही घर में रहने की इच्छा
रात को पति और दिन में प्रेमी के साथ रहेगी, महिला ने पुलिस के सामने रखा ड्यूटी चार्ट
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। सीतापुर में एक महिला को लेकर अजब-गजब मामला सामने आया है। यहां पर दो बच्चों की मां पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रहना चाहती है। इसको लेकर उसने पुलिस को प्रेमी और पति का ड्यूटी चार्ट भी सौंपा है और पालन कराने की गुहार लगाई है।
देश और प्रदेश में पिछले दिनों पत्नियों द्वारा प्रेमी की खातिर अपने पति को मौत के घाट उतारने के कई मामले सामने आने के बाद सीतापुर से पति-पत्नी और प्रेमी का एक अजब-गजब मामला सामने आया हैं। यहां शादीशुदा महिला को दूसरे युवक से प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने मार्च में शादी कर ली। अब महिला प्रेमी, पति और बच्चों के साथ एक ही घर में रहना चाहती है। महिला न तो पति को छोड़ना चाहती है और न ही पति को। महिला ने दोनों के साथ रहने को लेकर हल भी निकाल लिया है। महिला प्रेमी और पति की जिम्मेदारियां भी बांटी हैं।
महमूदाबाद इलाके की विवाहिता ने दावा किया कि उसने 21 मार्च को अपने प्रेमी से मंदिर में शादी कर ली। अब वह पति, प्रेमी और बच्चों के साथ एक ही घर में रहना चाहती है। महिला ने पुलिस के सामने रहने का ड्यूटी चार्ट भी बनाया। उसका कहना है कि दिन में प्रेमी और रात में पति उसके साथ रहेगा। महिला के पति ने भी इस व्यवस्था पर अपनी सहमति जताई है। परिवार के दूसरे सदस्य इसका विरोध कर रहे हैं। अब पुलिस मामले को सुलझाने की कोशिश कर रही है
हैरान कर देने वाली बात ये है कि महिला के पति को उसके प्रेमी को लेकर कोई आपत्ति नहीं है। पति ने पत्नी के प्रेमी को भी अपना लिया। अब तीनों एक ही छत के नीचे रहने का फैसला किया है, लेकिन महिला ने प्रेमी और पति की जिम्मेदारियों को बांट दिया है। महिला ने थाने में एक ड्यूटीचार्ट पुलिस को दिया है, जिसमें कहा गया है कि प्रेमी दिन में उसके और बच्चों के साथ रहेगा तो पति रात में उसके साथ रह सकता है। इस मामले को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा हो रही है।
महमूदाबाद के फुलवारीपुर के युवक की पत्नी का अन्य युवक से संपर्क था। आरोप है कि दोनों के बीच बढ़ी नजदीकियां प्रेम में बदल गईं और 21 मार्च को दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। महिला की इस हरकत की जानकारी जब उसके मायके वालों को लगी तो उन्होंने बेटी से नाता तोड़ लिया।
पति ने कहा-दोनों का साथ नहीं छोड़ूंगा
पति का कहना है कि वह पत्नी और उसके प्रेमी दोनों का साथ नहीं छोड़ेगा। इसके लिए उसे घर छोड़ना पड़े तो भी वह तैयार है। महिला भी दोनों से अलग होने को तैयार नहीं है। बताया गया कि प्रेमी पहले से पति के घर आता-जाता था और कई बार वहां रुक भी चुका है। पति उसे अपना भाई बताता रहा है। जानकारी के अनुसार महिला ने रविवार को भी कोतवाली पहुंची। पुलिस ने महिला से जब तीनों के साथ रहने को लेकर सवाल किया तो महिला ने कहा, इसका हमने हल निकाल लिया है। महिला ने बताया कि प्रेमी और पति के साथ रहने को लेकर ड्यूटी चार्ज बनाया है। महिला के अनुसार प्रेमी उसके और बच्चों के साथ रहेगा और रात में वह पति के साथ रहेगी।
महिला अपने पति, प्रेमी और दो बच्चों के साथ रहने की जिद पर अड़ी है। पति भी पत्नी और उसके प्रेमी दोनों के साथ रहने को तैयार बताया जा रहा है। हालांकि पति को छोड़कर महिला के ससुराल वालों ने इस रिश्ते पर आपत्ति जताई दी। घर में जब विवाद बढ़ा तो महिला अपने बच्चों के साथ पति और प्रेमी को लेकर शुक्रवार को कोतवाली पहुंच गई। महिला ने पुलिस को जब पूरी बात बताई तो वह भी पति-पत्नी और वो का किस्सा सुनकर सन्न रह गई। देररात तक पुलिस तीनों से बातचीत कर समझौते का प्रयास करती रही, लेकिन पत्नी दोनों के साथ रहने पर अड़ी रही।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।