Move to Jagran APP

झूम कर बरसे बदरा, मौसम हो गया सुहाना

सीतापुर : कई दिनों बाद बुधवार को एक घंटे हुई जमकर बरसात से मौसम सुहाना हो गया। उमस भरी गर्मी से लोगो

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Sep 2018 11:57 PM (IST)Updated: Wed, 12 Sep 2018 11:57 PM (IST)
झूम कर बरसे बदरा, मौसम हो गया सुहाना

सीतापुर : कई दिनों बाद बुधवार को एक घंटे हुई जमकर बरसात से मौसम सुहाना हो गया। उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली तो शहर में जलभराव जैसे हालात बन गए, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम के समय बरसात होने से खरीददारी के लिए निकले लोग छाते का सहारा लिए हुए नजर आए। बारिश से धान व गन्ने की फसल को फायदा पहुंचा है।

loksabha election banner

पिछले कई दिनों से मौसम साफ होने से गर्मी बढ़ गई थी। बुधवार सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए थे। दिन में कई बार धूप निकली तो आसमान में फिर से बदली छा गई। शाम चार बजे के बाद अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बरसात की तेजी का अनुमान ऐसे ही लगाया जा सकता है कि सड़कों पर पानी बहने लगा। एक घंटे तक हुई बरसात से मौसम का मिजाज बदल गया। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई। इस दौरान बच्चों ने बरसात में जमकर मस्ती की। हालांकि सरकारी दफ्तरों में अवकाश का समय होने के बाद भी लोग बारिश थमने का इंतजार करते रहे। बरसात रुकने के बाद ही यह कर्मचारी अपने घरों के लिए रवाना हुए। बारिश से शहर के निचले हिस्सों में जलभराव हो गया। किसानों की माने तो गन्ना व धान की फसल के लिए बरसात राहत देने वाली रही। महंगे डीजल को खरीदकर ¨सचाई करने की तैयारी कर रहे किसानों ने राहत महसूस की है। बुधवार को दिन का न्यूनतम 24 जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.